फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   election, maham, rohtak, haryana, protest, jaam, highway

खरकड़ा सरपंच के उपचुनाव में बवाल, हाईवे जाम

Thu, 16 Mar 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 16 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
election, maham, rohtak, haryana, protest, jaam, highway
एनएच-09 पर जाम लगाने वाले खरकड़ा वासियों को समझाते तहसीलदार रवींद्र मलिक व डीएसपी शमशेर दहिया। - फोटो : amar ujala
महम खंड के गांव खरकड़ा छाज्याण में सरपंच पद के लिए बुधवार को उपचुनाव होना था। चुनाव अधिकारियों से कथित बदसलूकी के बाद चुनाव कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। बावजूद इसके पंच बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और चुनाव कराने की मांग की। लेकिन बीडीपीओ आफिस में उनकी एक नहीं सुनी गई तो उन्होंने खरकड़ा गांव की पूर्वी दिशा में नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार खरकड़ा छाज्याण पंचायत के सरपंच का उपचुनाव कराने के लिए बुधवार सुबह पंचायत विभाग के ग्राम सचिव सुरेंद्र हुड्डा व कनिष्ठ अभिंयता रवींद्र कुमार गांव के राजकीय प्राइमरी स्कूल कैंपस में पहुंचे। अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम शुरू किया। सरपंच पद की दावेदार वार्ड-03 से निर्वाचित सोनी देवी पत्नी जोगेंद्र उर्फ बबलू के पक्ष में 17 पंच में से लगभग 14 पंच एकमत हुए। पंचायत विभाग अधिकारियों ने चुनावी कार्यवाही शुरू की। आरोप है कि इसी बीच हत्या के मामले में आरोपी होने की वजह से निलंबित सरपंच अभिमन्यु के नजदीकी कई व्यक्ति चुनाव कार्यक्रम स्थल पर आकर पंचायत विभाग अधिकारियों से बदसलूकी करने लगे और कार्यवाही कागजों को इधर उधर फेंक दिया। विभाग अधिकारी चुनाव कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर बीडीपीओ कार्यालय चले गए। सरपंच पद की दावेदार सोनी देवी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों पर जान बूझकर चुनाव कार्यक्रम टालने का आरोप लगाया। इसके उपरांत वह समर्थक पंचों एवं सैकड़ों ग्रामीणों सहित महम स्थित बीडीपीओ आफिस आ गईं। सोनी देवी का आरोप है कि बीडीपीओ आफिस में किसी अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी। पंचायत विभाग अधिकारियों के रवैये से खफा गांव के सैकड़ों लोगों ने नेशनल हाईवे को गांव की पूर्वी दिशा में जाम कर दिया। नेशनल हाईवे जाम करने की सूचना के बाद तहसीलदार रवींद्र मलिक, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, डीएसपी शमशेर दहिया, निरीक्षक दिवान सिंह व एससीपीओ सत्यवान सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांग पर वीरवार सुबह छाज्याण पंचायत के पंचायत भवन में सरपंच पद के लिए पुख्ता पुलिस प्रबंध के बीच उपचुनाव कराने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया।
विज्ञापन


सरपंच पद की दावेदार सोनी देवी के पक्ष में 14 पंच

सरपंच पद की दावेदार पंच सोनी देवी के पति बबलू ने बताया कि उनके पक्ष में 17 में 14 पंच हैं। इसमें चमन लाल, नसीब सिंह, गीता, लक्ष्मी, राज, राज सिंह, रमेश कुमार, नसीर, कर्मवीर सिंह, राजकुमार धौला, सलादू, जयपाल सिंह व संदीप कुमार आदि। बावजूद इसके पंचायत अधिकारी दूसरे पक्ष के दबाव में जान बूझकर चुनाव कार्यक्रम को टाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरपंच के चुनाव कार्यक्रम की लगभग तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थी। लेकिन पंचायत अधिकारियों ने कथित बदसलूकी किये जाने के नाम पर चुनाव कार्यक्रम को जान बूझकर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों से बदसलूकी के चलते चुनाव रद्द किया गया है। सभी आरोप निराधार हैं। वीरवार को पुख्ता पुलिस प्रबंध के साथ छाजयाण पंचायत भवन में उपचुनाव कराया जाएगा।
रवींद्र मलिक, तहसीलदार, महम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed