{"_id":"63ff9981a951fdee3c0d0296","slug":"dry-fruit-supplier-killed-in-rohtak-body-tied-and-thrown-into-pond-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: रोहतक में ड्राई फ्रूट सप्लायर की हत्या, पैर बांधकर तालाब में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder: रोहतक में ड्राई फ्रूट सप्लायर की हत्या, पैर बांधकर तालाब में फेंका शव
Thu, 02 Mar 2023 02:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Mar 2023 02:37 AM IST
सार
झज्जर रोड स्थित जलघर के तालाब में बुधवार सुबह शव तैरता मिला। भारत दो बहनों का इकलौता भाई था, पिता ने मीट की दुकान कर रखी है। पुलिस को करीबियों पर शक है आखिरी लोकेशन, कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पीजीआई के शवगृह में गमजदा परिवार के सदस्य। मृतक भारत का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में राजीव कॉलोनी निवासी ड्राई फ्रूट सप्लायर भारत (22) की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद पैर बांधकर शव को तालाब में फेंक दिया। बुधवार सुबह भारत का शव झज्जर रोड स्थित जलघर के तालाब में तैरता मिला। वह सोमवार शाम सात बजे घर से निकला था। डेढ़ घंटे बाद ही मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम किसी रंजिश के चलते दी गई है या नहीं इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस मृतक के मोबाइल की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाल रही है। वीरवार को डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा।
विज्ञापन
राजीव कॉलोनी के मीट विक्रेता राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बच्चे थे। एक बेटा भारत और दो बेटियां हैं। उन्होंने कॉलोनी में ही चिकन की दुकान खोल रखी है, जबकि भारत मसाले और ड्राई फ्रूट की सप्लाई का काम घर से ही करता था।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से बाहर घूमने की बात कहकर निकला था, लेकिन रात करीब नौ बजे उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। तब से उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को सूचना मिली कि झज्जर रोड स्थित जलघर के तालाब में एक युवक का शव तैर रहा है। वह मौके पर पहुंचे तो शव उनके बेटे भारत का था।
डेढ़ घंटे बाद ही युवक की हत्या, तीन इंच लंबा माथे पर घाव
शव मिलने की सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से एसआई हरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाकर एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया से शव की जांच करवाई। जांच में साफ हुआ कि युवक के माथे पर तीन इंच लंबा घाव है। किसी ने कुल्हाड़ी, दरांत या फरसे से वार किया हुआ है। इसके अलावा गले पर भी रगड़ के निशान थे। साथ ही आंख के नीचे सूजन मिली। एक पैर पर भारत की शर्ट बंधी थी, जिसकी दो गांठ लगी थी। शक है कि किसी ने दोनों पैर बांधकर हत्या के बाद शव तालाब में फेंका। बाद में में एक पैर निकल गया।
मोबाइल की लोकेशन और डिटेल से ही खुलेगा राज
मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। वारदात के पीछे किसका हाथ है इसकी कोई जानकारी नहीं है। सोमवार देर रात तक जब भारत घर नहीं लौटा तो उसे तलाश किया। मंगलवार को शिवाजी कॉलोनी थाने में पहुंचे। यह आशंका नहीं थी कि भारत की हत्या हो जाएगी। मंगलवार सुबह शव मिलने से परिजन सदमे में हैं।
बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
भारत की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके चाचा तरुण ने बताया कि अब भारत कमाने लगा था। सोच रहे थे कि उसकी शादी कर दी जाए, क्योंकि वह इकलौता पुत्र था। पता नहीं किसने उसकी हत्या कर दी है। घर में भारत की दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डॉक्टर व्यस्त होने के कारण बुधवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं कर सके। अब डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड वीरवार को पोस्टमार्टम करेगा। हत्या का सुराग ढूंढने के लिए मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रहे हैं। क्योंकि परिजनों ने किसी पर न तो शक जताया और न ही कोई रंजिश का जिक्र किया है। - हरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी थाना शिवाजी कॉलोनी