{"_id":"64692c2f7b2815447d055ac6","slug":"devotee-going-to-ashram-gang-raped-on-the-way-in-haryana-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बहुचर्चित आश्रम में जा रही श्रद्धालु से रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बहुचर्चित आश्रम में जा रही श्रद्धालु से रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल किया
Sun, 21 May 2023 01:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 May 2023 01:53 AM IST
सार
दो युवकों के खिलाफ रोहतक सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी 27 दिन से ब्लैकमेल कर रहे थे। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक जिले के एक बहुचर्चित आश्रम में आ रही महिला श्रद्धालु के साथ दो युवकों द्वारा रास्ते में न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया गया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता ने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सदर थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पानीपत जिले की रहने वाली है। 23 अप्रैल को अपने पति के साथ सोनीपत जिले के एक गांव में स्थित आश्रम में आई थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे उसका पति घर वापस चला गया। वह आश्रम में ही रह गई।
विज्ञापन
उसे दूसरे आश्रम में सेवा करने जाना था। उसकी ससुराल के दो युवक कार लेकर आए, बोले वे भी दूसरे आश्रम में जा रहे हैं। वह भी कार में बैठ गई। जब वे लाखनमाजरा के पास पहुंचे तो दोनों युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया। न केवल उसकी फोटो खींच ली, बल्कि ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद उसे आश्रम के बाहर छोड़कर फरार हो गए। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पीड़ित महिला शनिवार को थाने में पहुंची और शिकायत दी कि वह आश्रम में आ रही थी। दो युवकों ने झांसा देकर उसे पहले कार में बैठा लिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया। अब उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -एसआई हरपाल सिंह, प्रभारी थाना सदर