फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Dead body of woman found in suspicious condition in Rohtak, police suspect murder, incident near IMT area

Rohtak: महिला का संदिग्ध हालत में शव बरामद, पुलिस को हत्या की आशंका, आइएमटी क्षेत्र के पास की घटना

Sat, 26 Aug 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Aug 2023 11:34 AM IST
सार

रोहतक पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की गला दबा कर हत्या की गई है। बाद में शव आईएमटी इलाक़े में फेंक दिया। महिला करीब 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Dead body of woman found in suspicious condition in Rohtak, police suspect murder, incident near IMT area
रोहतक पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के आइएमटी इलाके में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की गला दबा कर हत्या किए जाने का अंदेशा है। महिला की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली सूचना के अनुसार
पुलिस को शनिवार सुबह किसी ने आइएमटी इलाके में महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की गला दबा कर हत्या की गई है। बाद में शव आईएमटी इलाक़े में फेंक दिया। महिला करीब 35 वर्ष बताई गई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। एसएफएल टीम भी हत्या की सूचना पर घटनास्थल पहुंची। यहां टीम ने शव व आसपास से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस को आईएमटी इलाके में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला है। इसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया जा रहा है। शव की पहचान के बाद ही अगली कार्रवाई संभव है।  -हवा कोर, प्रभारी, आईएमटी थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed