फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dead bodies found on back seat of burnt car in Bhiwani

Haryana: राजस्थान से अगवा कर दो युवकों को जिंदा जलाया, बजरंग दल व सीआईए पर अपहरण के बाद हत्या का आरोप

Thu, 16 Feb 2023 08:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Feb 2023 08:10 PM IST
सार

भिवानी के गांव बारवास में लावारिस बुलेरो गाड़ी जली हुई हालत में मिली। वहीं बुलेरो की पिछली सीट पर दो लाशें भी बुरी तरह झुलस चुकी थी, जिसकी वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल लोहारू पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead bodies found on back seat of burnt car in Bhiwani
नासिर और जुनैद की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान की सीमा से सटे लोहारू कस्बे के गांव बारवास की बणी में गुरुवार सुबह लावारिस हालात में बोलेरो में जिंदा जलाए गए दो युवकों के कंकाल मिले हैं। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बणी के अंदर जली हुई बोलेरो के बारे में सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद लोहारू के डीएसपी और पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो की पिछली सीट पर दो लोगों के जली हुई हालत में सिर्फ कंकाल बचे थे। गाड़ी पर नंबर प्लेट तक जल चुकी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने चेसिस नंबर से गाड़ी का पता लगाया। इसके बाद मृतकों की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गोपालगढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के गांव घाटमिका निवासी जुनैद और नासिर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने फिरोजपुर झिरका सीआईए और बजरंग दल सदस्यों पर दोनों को अपहरण कर मारपीट के बाद जिंदा जलाकर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले गो-तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजस्थान के भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाने में मृतक के चचेरे भाई इस्माइल ने नासिर और जुनैद के अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके दो चचेरे भाई नासिर और जुनैद दोनों अपनी बोलेरो से भोरू वास सीकरी ससुराल गए थे। मंगलवार की रात को वहीं रुक गए थे। बुधवार की सुबह छह बजे वह बोलेरो से लौट रहे थे। आरोप है कि करीब आठ-दस लोगों ने उनकी बोलेरो को रोक लिया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दोनों का बोलेरो सहित अपहरण कर ले गए।

वहीं, मृतक के चचेरे भाई इस्माइल का आरोप है कि फिरोजपुर झिरका सीआईए और बजरंग दल के मोनू मानेसर व रिंकू सैनी, फिरोजपुर झिरका ने अपने साथियों के साथ उनके दोनों भाइयों की गाड़ी का पीछा किया। सीआईए की गाड़ी ने आगे से टक्कर मारी और बजरंग दल सदस्यों ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारकर रोक लिया। फिर मारपीट कर दोनों को अधमरा कर दिया। उन्हें थाने ले जाया गया। 



आरोप है कि थाने की पुलिस ने वापस ले जाने को कह दिया। इसके बाद दोनों को बोलेरो में ही भिवानी जिले के लोहारू के गांव बारवास की बणी में ले जाकर जिंदा जलाकर मार डाला। परिजनों ने दोनों युवकों के अपहरण, मारपीट के बाद उनकी हत्या के बाद शव खुर्द-बुर्द किए जाने के आरोप भी सीआईए फिरोजपुर झिरका व बजरंगदल सदस्यों पर लगाए हैं। फिलहाल भिवानी पुलिस दोनों जले हुए कंकालों को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।




गाड़ी के चेसिस नंबर से हुई पहचान, गोपालगढ़ पुलिस भी पहुंची लोहारू
लोहारू पुलिस ने जली हुई बोलेरो के चेसिस नंबर से दोनों मृतकों के बारे में पता लगाया। इसके बाद भरतपुर गोपालगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ रामनरेश लोहारू पुलिस थाना पहुंचे। एसएचओ ने दोनों मृतकों की पहचान गांव घाटमिका निवासी नासिर और जुनैद के रूप में कर दी। इसके बाद मृतक के परिजनों को भी बुलाया गया।

मुजरिम जाने माने गोरक्षक
दो दिन पहले जुनैद और नसीर को राजस्थान से अगवा कर लिया गया था। आज उनकी जलाई हुई लाशें मिलीं हैं। अशोक गहलोत की पुलिस ने वक्त पर कार्रवाई नहीं की और अभी तक मुजरिमों को गिरफ्तार नहीं किया। मुजरिम जाने-माने गोरक्षक हैं। जुनैद और नसीर के परिवार के साथ इंसाफ होना चाहिए। - असदुद्दीन ओवैसी।

मरने वाले युवकों में से एक पर गो तस्करी के कई केस दर्ज
बोलेरो में जलाकर मारे गए दोनों युवक गो तस्करी से जुड़े बताए जा रहे हैं। भरतपुर पुलिस के अनुसार एक युवक पर गो तस्करी के कई मामले दर्ज हैं, वहीं दूसरे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। भरतपुर पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
 

बोलेरो के अंदर दो लोगों के जली हुई हालत में कंकाल मिले हैं। इन दोनों के अपहरण और मारपीट का केस भरतपुर जिले के गोपालगढ़ पुलिस थाने में दर्ज है। मृतकों की शिनाख्त डीएनए के जरिये ही कराई जाएगी। भिवानी पुलिस इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी। - अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed