{"_id":"5925e81c4f1c1bc339535d0c","slug":"crime-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर सुएं से हमला, लोगों ने बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र पर सुएं से हमला, लोगों ने बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 25 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली कहासुनी होने पर एक छात्र पर बर्फ फोड़ने के सुएं से हमला कर दिया गया। आसपास के लोगों ने छात्र को बचाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिसिंह कालोनी निवासी अमन वैश्य स्कूल का दसवीं का छात्र है। 23 मई को दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए स्कूल गया था। जब अमन स्कूल के गेट के बाहर आया तो उसे अंशुल नाम का युवक मिला। यहां पर दोनों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उस दौरान आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। पुलिस को दी शिकायत में अमन का कहना है कि वह शाम को स्कूल में खेलने जा रहा था। जब वह अनाज मंडी के पहुंचा तो आरोपी अंशुल ने बाइक से टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने उस पर सुएं से एक के बाद एक कई वार कर दिये। लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया और अमन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।