{"_id":"577ec27c4f1c1b93477fb485","slug":"crime-police-sp-action-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मोड़ में एसपी, घटनास्थलों पर पहुंचे, लापरवाही करने पर गिरेगी गाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्शन मोड़ में एसपी, घटनास्थलों पर पहुंचे, लापरवाही करने पर गिरेगी गाज
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
मर्सडीज लूट व पेट्रोल पंप पर लूट की घटनाओं का जायजा लेने भी पहुंचे एसपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी राकेश कुमार आर्य ज्वाइनिंग के अगले दिन ही एक्शन मोड़ में दिख रहे हैं। वहीं डीएसपी और थानेदारों की एसपी की चुस्ती से हालत खराब दिख रही है। एसपी ने बृहस्पतिवार सुबह ही सड़कों पर उतरकर खुद पीड़ितों के पास पहुंचकर सभी को चौंका दिया। एसपी सुबह सवेरे ही वहां पहुंच गए जहां बाबरा मोहल्ले की महिला का शव मिला था। जिस व्यापारी का अपहरण हुआ, उससे भी बातचीत की और मर्सडीज लूट व पेट्रोल पंप लूट की घटनाओं के बारे में भी बातचीत करने पीड़ितों के पास पहुंचे। डीएसपी और थानेदारों को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं, हालांकि पुलिस 24 घंटे बाद भी लूट की किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी।
एसपी राकेश कुमार आर्य बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले सेक्टर-3 में पहुंचे। यहां कई दिनों पहले बाबरा मोहल्ले की महिला का शव मिला था। उसकी हत्या करके शव वहां डाला गया था, जिसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। एसपी ने खुद घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के साथ ही डीएसपी रमेश कुमार, पुष्पा खत्री, सिटी थाना व अर्बन एस्टेट एसएचओ से पूरी घटना की जानकारी ली। सभी अधिकारियों को मौके पर ही जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसपी बोहर गांव के पास पहुंचे, जहां गाड़ियों को बेचने व खरीदने का काम करने वाले सेक्टर एक के प्रवेश कुमार से बदमाशों ने मर्सडीज व अन्य सामान लूटा था।
एसपी ने डीएसपी व अन्य से घटना की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने वहां बताया कि किस तरह से बदमाशों पर शिकंजा कसा जा सकता है। वहीं पुराना बस स्टैंड पर स्थित पेट्रोल पंप पर कुछ दिन पहले बदमाशों ने लूट की थी। उस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, जबकि बाइक पर सवार होकर आए तीनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गये थे। एसपी ने वहां खुद भी सीसीटीवी फुटेज देखी और डीएसपी रमेश कुमार, एसएचओ राजेश व सीआईए इंस्पेक्टर राकेश को खुलासे के निर्देश दिए। यहां से एसपी राकेश आर्य सीधे सब्जी मंडी पहुंचे। क्योंकि बुधवार दोपहर को यहां से जगदीश कॉलोनी के रहने वाले सब्जी व्यापारी राजेंद्र मलिक का अपहरण कर लिया गया था। उससे लूटपाट करने के बाद बहादुरगढ़ में छोड़ दिया गया था। एसपी ने बताया कि जिले की जितनी भी घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है, उन सभी को वे खुद देख रहे है। संदिग्ध लोगों व अपराधियों पर निगरानी भी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।