{"_id":"57b355af4f1c1b77766eb778","slug":"crime-police-arrest-rohtak-haryana-sampla-sarpanch-kultana-delhi-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलताना के सरपंच, पत्नी और तीन साल के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुलताना के सरपंच, पत्नी और तीन साल के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 17 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
तीनों को गंभीर हालत में पीजीआई से किया दिल्ली रेफर, बेटे की हालत में सुधार, पति-पत्नी गंभीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरकड़ा के सरंपच पर कातिलाना हमले के बाद अब कुलताना में भी सरपंच परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। रविवार रात 2 बजे कार सवार अज्ञात बदमाशों ने कुलताना के सरपंच, उनकी पत्नी और तीन साल के बेटे पर घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सरपंच को चार, उनकी पत्नी को 2 गोली लगी हैं जबकि उनके बेटे को गोलियों के छर्रे लगे हैं। पति-पत्नी और बेटे को मरा हुआ समझकर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। तीनों को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। सरपंच और उनकी पत्नी की हालत स्थिर बनी हुई है। बेटे की हालत में सुधार है। हालत में मामूली सुधार होने के बाद सरपंच ने पुलिस को बयान दिए। पुलिस को दिए बयानों में सरपंच ने कहा कि चुनावी रंजिश के चलते मेरे और मेरे परिवार पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया। क्योंकि मैंने गांव के जिस आरोपी जितेंद्र को केस में नामजद कराया है। उसका भाई रविंद्र जनवरी में हुए सरपंच के चुनाव में विनोद के सामने प्रत्याशी रह चुका है। चुनाव में विनोद जीत गया था। इसके बाद से जितेंद्र उससे चुनावी रंजिश रखता था। सरपंच व उनकी पत्नी ने आरोपी की पहचान की है।
पुलिस के मुताबिक गांव कुलताना के सरपंच विनोद शर्मा रविवार रात को अपनी पत्नी रेखा और तीन साल के बेटे अमन के साथ घर पर थे। खाना खाने के बाद तीनों सो गये। रात करीब दो बजे एक कार सरपंच के घर के बाहर रुकती है। इसमें से तीन युवक उतरकर घर के दरवाजे पर जाकर सरपंच विनोद को आवाज लगाते हैं। सरपंच की मां युवकों से विनोद के सो जाने की बात कहती है। इस पर युवकों ने कहा कि उन्हें सरपंच की मदद की जरूरत है। उनका किसी से झगड़ा हो गया है और पुलिस को फोन करना है। जैसे ही मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी जबरन घर में घुस गए। इसी बीच सरपंच विनोद भी कमरे से बाहर आ गए। बदमाशों ने विनोद पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पति पर फायरिंग होता देख विनोद की पत्नी दौड़कर कमरे से बाहर आई। आरोपियों ने उनकी पत्नी पर भी गोली चला दी। फायरिंग में सरपंच की छाती और पेट में चार गोलियां लगीं और उनकी पत्नी को दो गोलियां लगी। लगातार फायरिंग होने से सरपंच के बेटे अमन को भी बारूद के छर्रे लग गये। जब बदमाशों ने यह सोच लिया कि सरपंच की मौत हो चुकी है तो वे कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। जैसे तैसे करके तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया। कुछ ही देर में सांपला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विनोद की शिकायत पर गांव के ही जितेंद्र उर्फ सोनू सहित चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के लिए तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में बोहर के युवक भी शामिल हैं। सरपंच परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पोते को गोद में लेकर मचाया शोर तो भागे आरोपी
वारदात के समय दो आरोपी कार के अंदर ही बैठे थे। तीन आरोपी घर के अंदर घुसे थे। जब आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की तो सरपंच के पिता राजेंद्र और मां कांता ने जान बचाने का प्रयास किया। आरोपी उन पर भी फायरिंग कर रहे थे। मौका मिलते ही कांता अपने पोते को गोद में लेकर घर के बाहर आ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद जैसे ही ग्रामीणों ने इकट्ठा होना शुरू किया तो आरोपी फरार हो गये। घटना के समय सरपंच की मां कांता और पिता राजेंद्र आंगन में सो रहे थे। सांपला थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा। हमलावरों की तलाश के लिए कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी है।