{"_id":"63d4a747475605700d3cd66a","slug":"crime-news-of-rohtak-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak Crime: पति और सास ने जबरन छीना बच्चा, बचाव में आए साले का जीजा ने सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak Crime: पति और सास ने जबरन छीना बच्चा, बचाव में आए साले का जीजा ने सिर फोड़ा
Sat, 28 Jan 2023 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 28 Jan 2023 10:10 AM IST
सार
कमला नगर की युवती ने दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बहादुरगढ़ निवासी अजय के साथ हुई थी। उसका एक साल का बच्चा है। वह शुक्रवार को मायके कमला नगर में आई थी। पति व सास कार में सवार होकर आए और उसका गोद में लिया बच्चा छीन लिया।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक के कमला नगर में पति और सास ने साले व पत्नी से मारपीट करके उसका बच्चा छीनकर ले गए। साथ ही जीजा ने हीटर मारकर साले का सिर फोड़ दिया। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कमला नगर की युवती ने दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी बहादुरगढ़ निवासी अजय के साथ हुई थी। उसका एक साल का बच्चा है। वह शुक्रवार को मायके कमला नगर में आई थी। पति व सास कार में सवार होकर आए और उसका गोद में लिया बच्चा छीन लिया। जब युवती व बच्चे को बचाने के लिए उसका भाई बीच में आया तो आरोपी अजय ने नजदीक रखा हीटर उठाया और साले के सिर में दे मारा। इससे साले के सिर से खून बहने लगा। आरोपी बच्चे को कार में लेकर फरार हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मारपीट व धमकी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जहाजगढ़ के युवक को लिफ्ट देकर लूटा
सुनारिया पुल से बेरी जाने लिए झज्जर जिले के गांव जहाजगढ़ के युवक को दो बाइक सवार युवकों से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। युवकों ने रास्ते में उससे मोबाइल फोन, नकदी व जेवरात छीन लिए। साथ ही सड़क पर उतारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव जहाजगढ़ निवासी साहिल ने दी शिकायत में बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन वह रोहतक आया हुआ था। शाम करीब सात बजे बेरी जाने के लिए सुनारिया चौक बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच रोहतक की तरफ से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। उसने लिफ्ट लेने का इशारा किया। युवकों ने उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में युवक कबूलपुर गांव के नजदीक अपरोच रोड पर ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो धमकी दी कि चुपचाप बैठे रहो। इसके बाद बाइक रोककर उसका मोबाइल फोन, 3 हजार की नकदी व सोने का छल्ला छीनकर ले गए। किसी तरह राहगीरों की मदद से वह थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया।