{"_id":"56e87aea4f1c1bcb438b492b","slug":"crime-in-rohtak-national-kabaddi-player-died-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Wed, 16 Mar 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मंगलवार शाम 8 बजे गांव रिठाल में कबड्डी के नेशनल खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 24 वर्षीय खिलाड़ी सुखविंद्र प्रैक्टिस के बाद घर जा रहा था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन सुखविंद्र को गंभीर हालत में पीजीआई भी लाए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खिलाड़ी की हत्या के बाद मृतक के परिजन रात को ही एसपी आवास पर पहुंच गए। यहां परिजनों ने एसपी से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि देररात तक पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा भी नहीं कर सकी थी।
पुलिस के मुताबिक गांव रिठाल निवासी चंद्रसिंह सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा सुखविंद्र कबड्डी खिलाड़ी था, जबकि दूसरा बेटा सन्नी खेतीबाड़ी करता है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सुखविंद्र रोज प्रैक्टिस के लिए गांव के सरकारी स्कूल में जाता है। वह मंगलवार शाम को प्रैक्टिस के बाद घर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह घर के पास पहुंचा तो यहां दो युवकों ने उसे रोक लिया। जब तक सुखविंद्र कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक आरोपी ने उसे पीछे से दबोच लिया और दूसरे ने सुखविंद्र के सिर में दो गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए।
फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सुखविंद्र को नाजुक हालत में पीजीआई लाया गया। यहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हत्या की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस पहले तो गांव पहुंची लेकिन उसे यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस सीधा पीजीआई पहुंची। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी किसी पर शक भी जाहिर नहीं किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। गांव के आसपास आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से आरोपियों की स्कूटी का नंबर भी पूछा जा रहा है। सुखविंद्र प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित देश विदेश में कबड्डी के कई मैच खेल चुका था। फिलहाल वह अगले महीने होने वाली अपनी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा था।