{"_id":"58ffbefa4f1c1bb365c0db11","slug":"crime-gangaster-police-kuki-gang-arrest-pistal-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कुकी गैंग के पांच शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, कुकी गैंग के पांच शूटर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 26 Apr 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद, पांच लोगों की हत्या करने की फिराक में थे आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-2 और शनिदेव उर्फ कुकी गैंग के पांच बदमाशों के बीच सोमवार देर रात बलियाणा पाकसमा रोड पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस ने कुक ी गैंग के पांच शूटर को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी रोहतक, सोनीपत सहित अन्य जिलों में पांच लोगों की हत्या करने की फिराक में थे। आरोपियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया हैं। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। एसपी पंकज नैन ने बताया कि सीआईए-2 इंचार्ज एसआई आजाद सिंह को सूचना मिली थी कि बलियाणा-पाकसमा रोड पर कुछ हथियारबंद बदमाश घूम रहे हैं। इस पर एएसआई मंजीत के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेजा गया। भालौठ माइनर पुल पर नाके बंदी कर दी गई। तभी दो बाइक पर सवार होकर छह युवक आये। जब पुलिस ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर माइनर की कच्ची पटरी की तरफ भागे। पुलिस ने भी तीन राउंड फायर कर पांच आरोपियों को दबोच लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया।
पकड़े गये आरोपियों की पहचान सोनीपत के गांव गुमड़ निवासी अमित उर्फ मीता, अजीत उर्फ जीता, रिठाल निवासी संदीप उर्फ मोनू, सोनीपत के गांव जटौला निवासी सुमित उर्फ सुम्मड़ और सोनीपत के राजलू गढ़ी निवासी पुनीत के रुप में हुई। जबकि मौके से फरार होने आरोपी की पहचान भठगांव निवासी संजीत के रुप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कई केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल, दो रिवाल्वर, 18 कारतूस, दो खोल व दो बाइक बरामद की है। एक बाइक चोरी की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कुख्यात रिठाल निवासी शनिदेव उर्फ कुकी गैंग के सदस्य है।
सरगना को कस्टडी से छुड़ाने और तीन हत्या करने की थी प्लानिंग
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अपने गैंग के सरगना शनिदेव उर्फ कुकी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रहे थे। इसी के तहत वह रोहतक में आये थे। क्योंकि शनिदेव की रोहतक, गोहाना और खरखौदा सहित अन्य जगहों पर पेशी होनी थी। पेशी के दौरान ही आरोपी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। इसके अलावा आरोपियों ने बताया कि वे गांव रिठाल निवासी सुंदर उर्फ सुनदरा की हत्या करने के लिए रोहतक आये थे। सुनदरा फिलहाल जमानत पर बाहर है। उस पर शनिदेव उर्फ कुकी के भाई सुखविंदर की हत्या का आरोप है। इसी का बदला लेने के लिए शनिदेव ने इन आरोपियों को भेजा था। इसके अलावा वे सुखविंद्र हत्याकांड में शामिल रहे आरोपी सिवाह निवासी राकेश उर्फ पप्पू की हत्या करना चाहते थे। राकेश फिलहाल जेल में बंद है। आरोपी उसे पेशी के दौरान खत्म करना चाहते थे। गिरफ्तार किये गये अमित उर्फ मित्ता ने बताया कि वह गांव शेखपुरा निवासी संदीप व उसके साथी की हत्या की फिराक में थे। क्योंकि कुछ समय पहले अमित पर संदीप व उसके साथियों ने हमला किया था। इसी तरह आरोपियों का पुगथला निवासी नरेंद्र ठेकेदार को भी मौत के घाट उतारने का प्लान था। नरेंद्र से आरोपियों में शामिल पुनीत का रुपयों का लेन देन था। इसी रंजिश के चलते वारदात करना चाहते थे।
विज्ञापन
वर्जन
आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उनके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है ताकि पूरे गिरोह को दबोचा जा सके।
-पंकज नैन, एसपी, रोहतक।