{"_id":"570425734f1c1b2833c81788","slug":"crime-crime-rohtak-robbery-daughter-lakhanmajra-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखनमाजरा थाने के पास चाचा-भतीजे से पिस्तौल के बल पर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखनमाजरा थाने के पास चाचा-भतीजे से पिस्तौल के बल पर लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 06 Apr 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
रोहतक/लाखनमाजरा। बेटी की शादी का कार्ड बांटकर वापस आ रहे व्यक्ति और उसके भतीजे का लाखनमाजरा थाने के पास पिस्तौल के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक से जा रहे चाचा-भतीजे को रोका और पिस्तौल तानकर लूट की घटना को अंजाम दिया। लाखनमाजरा थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं इस रोड पर पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया गया है।
दरअसल गोपाल कॉलोनी निवासी सतीश कुमार की सब्जी मंडी में फलों की दुकान है। 16 अप्रैल को उनकी बेटी की शादी है। वह सोमवार को अपने भतीजे यशपाल के साथ जींद में अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड देने गए थे। इसके बाद उन्होंने अन्य रिश्तेदारों के घर में भी कार्ड बांटे। शादी के कार्ड बांटने के बाद दोनों रात में बाइक से रोहतक आ रहे थे। जैसे ही वह लाखनमाजरा थाने से कुछ आगे पहुंचे तो दोनों लघुशंका के लिए रुक गए। इसके बाद जब वह बाइक पर बैठे तो पीछे से एक बिना नंबर की कार आई और बाइक के सामने अड़ा दी गई। इसके बाद कार में से 4 युवक नीचे उतरे जबकि चालक अंदर ही बैठा रहा। पहले तो आरोपियों ने सतीश से रास्ता पूछा।
आरोपियों ने दोनों पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद आरोपियों ने सतीश की जेब से 10 हजार और यशपाल की जेब से 2 हजार रुपये सहित एक मोबाइल लूट लिया। बाइक की चाभी निकालते हुए आरोपियों ने बाइक पर रखे मिठाई के डिब्बे और शादी के कार्ड से भरे बैग को उठा लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सतीश ने पुलिस कंट्रोल रूम में वारदात की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाखनमाजरा थाना एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश करने के लिए पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।