फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime, court, Life Imprisonment, police, rohtak, haryana

अपहरण कर हत्या करने वाले को उम्रकैद

Tue, 30 Aug 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 30 Aug 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
crime, court,  Life Imprisonment, police, rohtak, haryana
logo - फोटो : getty
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत प्रकाश की अदालत ने अपहरण कर हत्या के मामले में जींद निवासी प्रवीण को दोषी मानते हुए उम्रकैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दोषी को दो वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव खिड़वाली निवासी रामतीर्थ ने सात अगस्त 2014 को पुलिस को शिकायत दी थी। रामतीर्थ ने बताया था कि वे हास्टल में सामान सप्लाई करते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने पार्टनर जींद के बुड्ढा खेड़ा निवासी प्रवीन को 65 हजार रुपये दिये थे। फिर कई महीनों बाद रामतीर्थ ने रुपये वापस लाने के लिए अपने भतीजे प्रतीक को प्रवीन के पास भेजा। प्रवीन एटीएम से रुपये निकालने की बात कहकर प्रतीक को अपने साथ ले गया। इसके बाद से ही प्रतीक लापता हो गया। कई दिनों तक प्रतीक के बारे में कोई सूचना नहीं मिली। इसके बाद झज्जर जिला स्थित छुछकवास नहर से प्रतीक शव बरामद हुआ। आरोप था कि प्रवीन ने अंगोछे से प्रतीक का गला घोंट कर हत्या कर दी। फिर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट में पेश किया। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद प्रवीण को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed