फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   city door to door garbage coolection to wait

शहर के आठ वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए करना होगा इंतजार

Sat, 25 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 25 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
city door to door garbage coolection to wait
दोनों प्रापर्टी आईडी और नक्शे अलग-अलग नाम से जारी किये गये - फोटो : demo pic
शहरवासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए अभी इंतजार करना होगा। निगम प्रशासन ने शुक्रवार को एक ही एजेंसी मैदान में रहने के चलते टेंडर रद्द कर दिया। साथ ही तीन अप्रैल तक ऑनलाइन प्रक्रिया से एजेंसियों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर को सफाई के लिए तीन जोन में बांटा हुआ है। जोन नंबर एक में वार्ड नंबर 1,2,3,4,5,6,9,10 और 11 आते हैं, जबकि दो नंबर जोन में वार्ड 12,13,14,15,16,17,18 और 19 शामिल किए गए हैं। वहीं, निगम के बाहरी एरिया वार्ड नंबर 7,8 और 20 को अलग रखा गया है। पिछले दिनों मेयर रेनू डाबला ने सेनेटरी कमेटी की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में फैसला लिया गया कि पहले जोन नंबर दो के वार्डों की सफाई का टेंडर जारी किया जाए। करीब 70 लाख प्रति माह के टेंडर के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से एजेंसियों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


22 अप्रैल को खोली गई तकनीकी बिड में तीन एजेेंसियों पूजा, शिव और पार्वती के आवेदन मिले, लेकिन 23 अप्रैल को कागजात में कमी के चलते पूजा व शिव का आवेदन रद्द कर दिया गया। अब शुक्रवार को निगम आयुक्त एवं डीसी अतुल कुमार ने निगम के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि अब केवल पार्वती एजेंसी रह गई है। ऐसे में टेंडर रिओपन करना होगा। इसके बाद निगम प्रशासन की ओर से दोबारा तीन अप्रैल तक के लिए निविदाएं आमंत्रित कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की सेनेटरी और वित्त कमेटी दे चुकी है हरी झंडी
मेयर रेनू डाबला की अध्यक्षता में गठित निगम की सेनेटरी कमेटी के बाद वित्त कमेटी जोन नंबर दो में डोर टू डोर सफाई करवाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुकी है। जोन नंबर दो के टेंडर के बाद जोन नंबर एक का टेंडर जारी होगा। जबकि बाहरी एरिया के तीनों वार्डों का पहले ही टेंडर दिया जा चुका है।

अधिकारियों को साफ हिदायत दी हुई है कि नियमों के तहत ही टेंडर होना चाहिए। अगर रेट तय करते समय कॉम्पिटिशन नहीं है तो दोबारा टेंडर जारी किया जाए।  
अतुल कुमार, डीसी एवं निगम आयुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed