{"_id":"58aca0a64f1c1b9e1cb233aa","slug":"city-alivated-road-first-fage-two-parking","type":"story","status":"publish","title_hn":" शहर के एलिवेटेड रोड के साथ पहले फेज में बनेंगी दो पार्किंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर के एलिवेटेड रोड के साथ पहले फेज में बनेंगी दो पार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 22 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
पूराना बस स्टैड के नजदीक पािककिंऱ्
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को एलिवेटेड रोड के साथ पार्किंग की सुविधा भी मिलने जा रही है। नगर निगम की ओर से भेजे गए हुड्डा कांप्लैक्स व ओल्ड सिटी थाने के सामने मल्टीस्टोरी पार्किंग के प्रस्ताव को चंडीगढ़ मुख्यालय ने हरी झंडी दे दी है। एक सप्ताह में निगम के पास पत्र आ जाएगा। दोनों जगह पार्किंग स्थल बनने से शहर की लाइफ लाइन माना जाने वाले दिल्ली रोड पर जाम की समस्या कुछ कम हो जाएगी।
डेढ़ साल से शहर के व्यापारियों व नागरिकों की ओर से प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर से मांग की जा रही थी कि सार्वजनिक पार्किंग स्थल न होने से पुराना बस स्टैंड से लेकर छोटूराम चौक तक जाम की समस्या रहती है। मजबूरी में लोग सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं, जिनका पुलिस की ओर से चालान काट दिया जाता है।
मंत्री की हिदायत पर निगम की ओर से ओल्ड बस स्टैंड, गर्वमेंट स्कूल के सामने, दुर्गा भवन के सामने ओल्ड सिटी थाने की जगह, हुडा कांप्लैक्स, अप्पू घर, बीएसएनएल आफिस के पास व अशोक चौक के सामने खाली पड़ी जगह में पार्किंग बनाने की प्लानिंग की गई। दूसरे विभागों से बातचीत करके तय हुआ कि दुर्गा भवन मंदिर के सामने व हुडा कांप्लैक्स में सबसे पहले मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाई जाए, क्योंकि दुर्गा भवन से लेकर शांतमई चौक पर वाहनों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है।
विज्ञापन
पार्किंग बनने से शहर के व्यस्त बाजार शौरी मार्केट, किला रोड, भिवानी स्टैंड, झज्जर रोड, गोहाना स्टैंड व शांतमई चौक और छोटूराम चौक पर खरीददारी करने आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही जाम भी नहीं लगेगा।
दोनों पार्किंग पर आएगी 48 करोड़ की लागत
निगम के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से दोनों पार्किंग का प्रोजेक्ट तैयार किया गया। इसके तहत दोनों जगह-जगह चार-चार मंजिल की मल्टीस्टोरी पार्किंग होगी। एक मंजिल पर 100 से 124 तक कारें खड़ी होंगी। इतना ही नहीं, दुर्गा भवन के सामने बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग में तो अंडर ग्राउंड पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी। दोनों प्रोजेक्ट के पूरा होने का समय टेंडर लगने के बाद डेढ़ से 2 साल तक का रखा गया है। खास बात यह है कि दोनों पार्किंग को एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाएगा।
एक सप्ताह में आ जाएगी फाइल, सरकार ने दी हरी झंडी
पहले चरण में चंडीगढ़ ओल्ड सिटी थाना व हुडा कांप्लैक्स में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे सरकार ने हरी झंडी दे दी है। एक सप्ताह में फाइल वापस आ जाएगी।
-प्रदीप रंजन, एसई, पीडब्ल्यूडी।
शहर में लंबे समय से पार्किंग स्थल की कमी महसूस की जा रही थी। कांग्रेस 10 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं कर सकी। भाजपा सरकार ने गंभीरता से काम करते हुए शहर में पार्किंग स्थल बनाने का निर्णय लिया है।
-मनीष ग्रोवर, सहकारिता मंत्री एवं स्थानीय विधायक
डेढ़ साल से कर रहे व्यापारी पार्किंग की मांग
शहर में जाम एक गंभीर समस्या है, इसका सबसे बड़ा कारण पार्किंग स्थल का न होना है। क्योंकि पार्किंग स्थल के अभाव में लोग सड़क किनारे दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा करने पर मजबूर हो जाते हैं। सहकारिता मंत्री से व्यापारियों ने छह जगह पार्किंग स्थल बनाने की मांग की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। पहले चरण में दो जगह पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।
गुलशन निझावन, व्यापारी नेता