{"_id":"62caf70b0fbdf3704e10cccd","slug":"cia-arrested-two-youths-of-delhi-with-ganja-in-sampla-of-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सांपला में सीआईए ने मारा छापा, दिल्ली के दो युवक 73.500 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: सांपला में सीआईए ने मारा छापा, दिल्ली के दो युवक 73.500 किग्रा गांजे के साथ गिरफ्तार
Sun, 10 Jul 2022 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:28 PM IST
सार
आरोपी गांजा लेकर बहादुरगढ़ से रोहतक की तरफ जा रहे थे। कुतलाना चौक पर पुलिस ने काबू किया। सांपला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के सांपला कस्बे में सीआईए पुलिस ने छापा मारकर दिल्ली के दो युवकों से 73 किलोग्राम 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। रविवार को आरोपी बुराड़ी निवासी अभिषेक व वरुण को अदालत में पेश किया, जहां से छह दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर बहादुरगढ़ से रोहतक की तरफ आ रहे हैं। पुलिस की टीम ने सांपला के पास कुलताना चौक पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी बीच दिल्ली की तरफ से एक कार आती दिखाई दी।
विज्ञापन
शक के आधार पर उसे रुकवाकर चालक व उसके साथी को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो कार की सीट के ऊपर व नीचे रखे छह कट्टों में 73 किलो व 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। तत्काल पुलिस ने आरोपी अभिषेक व वरुण को एनडीपीएस एक्ट के तहत काबू कर लिया।
विज्ञापन
अभिषेक मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है, लेकिन अब दिल्ली के बुराड़ी नगर में रह रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ की जा रही है कि आखिर वे इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ कहां सप्लाई करने जा रहे थे और कहां से लेकर आए हैं।