फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Childline rescue minor from trap of human traffickers in Rohtak of Haryana

Rohtak: चाइल्डलाइन ने नाबालिग को बचाया, असम से किया था अगवा, बेरहमी से पीटा, राजस्थान में बेचने की थी तैयारी

Wed, 18 Jan 2023 12:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 12:02 AM IST
सार

असम से अगवा कर राजस्थान में बेचने के लिए लाई गई नाबालिग को चाइल्डलाइन ने सकुशल छुड़ाया है। चाइल्डलाइन व पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लड़की को जनता कॉलोनी के एक मकान से बरामद किया और बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन
Childline rescue minor from trap of human traffickers in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में दूसरे राज्य से नाबालिग लड़की को लाकर बेचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। असम से अगवा कर जनता कॉलोनी के एक मकान में बंधक बनाकर रखी गई नाबालिग लड़की को राजस्थान में बेचे जाने से पहले ही चाइल्डलाइन व पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करों से बचा लिया। इसे काउंसिलिंग के बाद महिला आश्रम में भिजवा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन


चाइल्डलाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर किसी ने फोन कर एक लड़की को जबरन घर में बंद करने की सूचना दी। सूचना में केवल शिवाजी कॉलोनी इलाके का जिक्र किया गया था। ऐसे में पहले चाइल्ड लाइन टीम के लिए बच्ची के रखे गए मकान का पता करना था।
विज्ञापन


बच्ची के घर व उसके वहां होने की पुष्टि के बाद क्राइम ब्रांच की मदद से बचाव की कार्रवाई की गई। टीम ने जनता कॉलोनी के मकान के ऊपरी हिस्से में बने बंद कमरे से नाबालिग लड़की को बरामद किया। इस दौरान मकान में कोई और नहीं मिला। फिलहाल क्राइम ब्रांच मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने बच्ची को सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष पेश किया। यहां लड़की की काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग में लड़की ने अपने अपहरण करने व कमरे में बंद करके रखने की जानकारी दी। अगवा करने वाले इसे राजस्थान में किसी को बेचने की फिराक में थे।

इसे बेरहमी से पीटा भी गया। फिलहाल लड़की की मानसिक स्थिति को देखते हुए ज्यादा बातचीत या दबाव नहीं दिया गया है। काउंसिलिंग के बाद इसे महिला आश्रम में पहुंचा दिया गया है। यहां लड़की की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। फिलहाल बाल कल्याण समिति व पुलिस के समक्ष भाषाई विविधता परेशानी बनी हुई है। लड़की की बात जितना समझा पाए हैं, उस हिसाब से उसके घर संदेश भेज दिया गया है। असम के थाने में लड़की से संबंधित केस भी दर्ज है। 

बता दें कि अमर उजाला पहले ही इस मुद्दे को अपने अंक में प्रकाशित कर चुका है। ऐसे गंभीर मामले में समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके लिए उत्पीड़ित बच्चों की सूचना मिलने पर तुरंत 1098 पर सूचना दें, ताकि समय रहते बचाव हो सके। 

दूसरे प्रांतों से बहला-फुसला व अगवा कर लाई जा रही बच्चियां 
चाइल्ड लाइन के मुताबिक, बंगाल, असम, झारखंड व अन्य राज्यों से अपराधी नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसला या अगवा कर लाते हैं। इनका शोषण व उत्पीड़न किया जाता है। कई मामलों में देखा गया है कि अपराधी इन्हें बेच देते हैं। कहीं शादी के लिए तो कहीं घर का काम कराने के लिए बच्चों की तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। कम उम्र की बच्चियां तस्करों का सरल लक्ष्य होती हैं। 

चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर पर किसी ने फोन कर नाबालिग लड़की को बंदी बना कर रखने की सूचना दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की मदद से मकान में बंद लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। इसे महिला आश्रम में रखा गया है। -सुभाष, जिला समन्वयक, चाइल्ड लाइन। 


असम से एक लड़की को अगवा कर लाए जाने की सूचना मिली थी। इसे एक मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। इसकी काउंसिलिंग भी कराई गई है। पुलिस की स्टेट क्राइम ब्रांच ऐसे मामलों में विशेष तौर पर काम कर रही है। लड़की को मेडिकल के बाद महिला आश्रम पहुंचा दिया गया है। -एसआई राजवंती, स्टेट क्राइम ब्रांच।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed