{"_id":"58e546314f1c1b4c3e5b7169","slug":"chief-minister-of-haryana-speaks-yogi-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी चढ़ा योगी का जादू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के मुख्यमंत्री पर भी चढ़ा योगी का जादू
ब्यूरो अमर उजाला राोहतक
Updated Thu, 06 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
हिररियाण्ाा के ु
- फोटो : beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हर तरफ योगी की चर्चा है। उसमें भले ही उत्तर प्रदेश के नए मुखिया के काम करने का तरीका हो या फिर उनकी सामान्य सी दिखने वाली जीवनशैली। कारण कुछ भी हो, लेकिन पांच प्रदेशों में हुए चुनाव के बाद अब फिलहाल अगर किसी पर निगाह है तो वह है उत्तर प्रदेश। योगी आदित्यनाथ का प्रभाव हर आम ओ खास के साथ-साथ दिग्गजों पर भी इस कदर चढ़ा हुआ है कि हर जगह उनका जिक्र आ ही जाता है।
कुछ ऐसा ही बुधवार को हुआ, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी योगी की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। मौका था बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में हुए पहले दीक्षांत समारोह का। मुख्यमंत्री ने करीब 20 मिनट तक संबोधन किया। इस दौरान वह युवाओं को शिक्षा और संस्कार की सीख दे रहे थे। इसी बीच अचानक उन्होंने उत्तर प्रदेश का जिक्र शुरू कर किया। सीएम ने पहले मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आज देश का कोई केंद्र है तो वह है गोरखपुर। सत्ता परिवर्तन के बाद गोरखपुर देश के पटल पर छाया हुआ है। इसकी वजह वहां के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। इसके बाद वह अचानक चुप हो गए और अपने भाषण का रुख बदल दिया। इससे इतना तो स्पष्ट है कि हर कोई योगी के प्रभाव में है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब मीडिया ने उनसे योगी आदित्यनाथ को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि इसका दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और अलवर से सांसद महंत चांदनाथ योगी उत्तर प्रदेश के नए सीएम योगी आदित्यनाथ के अच्छे परिचित हैं। संसद में भी अक्सर साथ बैठे देखे जाते रहे हैं। इसके साथ ही, नाथ संप्रदाय से भी दोनों संबंध रखते हैं। महंत चांदनाथ ने उत्तर प्रदेश के सीएम को मस्तनाथ मठ में मत्था टेकने के लिए आमंत्रित भी किया है।