फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   case, pjp leader, teasing, rohtak, advocate, haryana

भाजपा नेता लवलीन और गौरव सहित अन्य पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस होगा दर्ज

Thu, 06 Oct 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 06 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
case, pjp leader, teasing, rohtak, advocate, haryana
पीजीआई के सामने भाजपा नेता और वकील के बीच मारपीट का मामला - फोटो : डेमो फोटो
भाजपा नेता लवलीन टुटेजा और एक वकील के बीच हुई मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीजीआई थाने में वकील के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद कोर्ट ने भाजपा नेता लवलीन, गौरव सहित अन्य पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वकील की भतीजी की इस्तगासा पर सुनवाई करते हुए जेएमआईसी विकास की अदालत ने ये आदेश दिए। भाजपा नेता सहित अन्य पर अब छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज होगा। वहीं इससे पहले भाजपा नेता की पत्नी की शिकायत पर पीजीआई थाने में वकील के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।  
विज्ञापन


वकील नसीब पंघाल ने बताया कि एक वकील की भतीजी ने पहले पीजीआई थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। लेकिन वहां कार्रवाई नहीं होने के बाद उसने जेएमआईसी विकास की कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। लड़की का कहना था कि वह 27 सितंबर को वह अपने चाचा पेशे से वकील और सहेली के साथ कार से पीजीआई के रास्ते होते हुए कॉलेज जा रही थी। इसी बीच स्कूटी पर सवार होकर तीन चार युवक छेड़खानी की नीयत से लगातार हॉर्न बजा रहे थे। पीजीआई के सामने पहुंचने पर आरोपियों ने कार के सामने स्कूटी लगा दी। चाचा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वकील की भतीजी का आरोप है कि बीच बचाव करने पर आरोपियों ने भी उसके साथ छेड़खानी और गाली गलौच की। बाद में आरोपियों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। शिकायत कर्ता ने बताया कि आरोपियों में लवलीन टूटेजा, गौरव सहित अन्य लोग शामिल थे। कोर्ट ने पीड़िता का पक्ष सुनने के बाद पीजीआई थाना पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने के आदेश दिये हैं।  
विज्ञापन


ये था मामला

भाजपा नेता लवलीन की पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में 27 सितंबर को बताया था कि सुबह वह पति के साथ दोपहिया वाहन से ड्यूटी पर आ रही थी। सेक्टर-14 के प्राइमरी स्कूल के समीप उनके आगे एक कार धीमी गति से चल रही थी। कार चालक फोन पर बात कर रहा था। बार-बार हार्न देने के बाद भी उसने रास्ता नहीं दिया। रास्ता संकरा होने के कारण किनारे से निकालना संभव नहीं था। कुछ आगे जाकर कार चालक वकील उतरा और अभद्रता करते हुए लवलीन के साथ मारपीट करने लगा। कार चालक ने फोन करके अपने साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर लवलीन को घायल कर दिया। कार में दो महिलाएं भी थीं। जब वारदात की जानकारी पुलिस को देने लगे तो फोन तोड़ दिया और कार से पति और मुझे रौंदने का प्रयास किया। उसके सिर, हाथ और पैर में चोट लगी है। इसके बाद पुलिस ने वकील के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed