फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Camp resident glass artisan Gandhi murder case, Dhanna arrest, cut off imeadows Palampur

हत्यारोपी धन्ना गिरफ्तार, पालमपुर की वादियों में काट रहा था फरारी

Wed, 20 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 20 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Camp resident glass artisan Gandhi murder case, Dhanna  arrest,  cut off imeadows Palampur
गिरफ्तार - फोटो : getty
पुलिस ने गांधी कैंप निवासी शीशा कारीगर की हत्या के मामले में सैनी कॉलोनी निवासी जसबीर उर्फ धन्ना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पिछले काफी समय से आरोपी की तलाश थी। धन्ना हत्या के बाद से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित पालमपुर में छिपा हुआ था। धन्ना को हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
मूलरूप से पंजाब के गुरदासपुर निवासी आरोपी धन्ना को एसआई जयबीर ने अंबाला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब भागने की फिराक में था। वह मर्डर के बाद अपने किसी परिचित के घर पालमपुर में छिपा था।  रिमांड अवधि में आरोपी से वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। इससे पहले पुलिस ने मामले में जिस आरोपी को हिरासत में लिया था, उसने धन्ना पर ही हत्या का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


बता दें कि 27 मार्च की रात को गांधी कैंप की मुरारी वाली गली में शीशा कारीगर नरेश शर्मा की हत्या कर दी गई थी। हत्या सिर में तवा, चिमटा और अन्य धारदार हथियार से वार करके की गई थी। अगली सुबह जब कारीगर के भतीजे ने शव देखा तो मामले का खुलासा हुआ। शराब पीने के दौरान प्रापर्टी विवाद को लेकर नरेश के दोस्तों ने उसकी हत्या की थी। इस संबंध में पुलिस ने यूपी के बैबीपुर निवासी राजेश उर्फ कैंया और जसबीर उर्फ धन्ना पर केस दर्ज किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed