{"_id":"642e3f27754c91b0480102e3","slug":"brother-testified-for-kidnapping-of-sister-miscreants-beaten-up-father-entered-house-in-rohtak-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई: बहन के अपहरण पर भाई ने दी गवाही, बदमाशों ने पिता को घर में घुसकर पीटा, धमकी देकर कहा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दबंगई: बहन के अपहरण पर भाई ने दी गवाही, बदमाशों ने पिता को घर में घुसकर पीटा, धमकी देकर कहा...
Thu, 06 Apr 2023 09:10 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 06 Apr 2023 09:10 AM IST
सार
रोहतक में अगस्त 2020 में भिवानी जिले में एक लड़की शादी हुई थी।विदाई के बाद बेटी अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी तो रास्ते में गांव के युवक मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की कार का रास्ता रोक लिया। उसी मामले में गवाही देने बदमाशों ने फिर उसके घर हमला किया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
रोहतक के सबसे बड़े गांव मोखरा में दो साल पहले शादी के बाद ससुराल जा रही गांव की युवती का अपहरण करने के आरोपियों ने पिता को घर में घुसकर पीटा है। जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी इस बात से नाराज हैं कि उनके खिलाफ अदालत में युवती के भाई ने गवाही क्यों दी। साथ ही धमकी दी है कि अगर केस वापस नहीं उठाया तो घर में घुसकर मारेंगे। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पिता को दी, केस वापस उठा लें, नहीं तो घर में घुसकर मारेंगे
पुलिस के मुताबिक मोखरा के एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी की शादी अगस्त 2020 में भिवानी जिले में हुई थी। शादी के बाद विदा होकर जब बेटी अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी तो रास्ते में गांव के युवक मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की कार का रास्ता रोक लिया। साथ ही उसकी बेटी को अपहरण करके ले गया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज
कलानौर में आरोपी के खिलाफ अपहरण, 6 व 8 पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी मोहित व अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। फिलहाल केस अदालत में चल रहा है, जिसमें उसके बेटे की गवाही हो चुकी है। जबकि उसकी बेटी की गवाही होनी बाकी है।
विज्ञापन
अगस्त 2020 में हुई थी वारदात, अदालत में चल रहा है केस
आरोपी किसी न किसी बहाने राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहा है। 31 मार्च को जब वह दूसरी बेटी को लेने कॉलेज गया तो आरोपी बाइक पर अपने एक साथी के साथ आया और केस न उठाने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही उसका डोगा भी छीन लिया। इसके बाद शाम को आरोपी घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। दरवाजा खोला तो आरोपी अपने साथियों सहित घर में घुस आया और उसके साथ व उसके पिता के साथ मारपीट की। गांव के एक व्यक्ति बीच-बचाव कराने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जितेंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।