Murder In Rohtak: महिला की हत्या कर गड्ढे में फेंका शव, नहीं हो सकी शनाख्त, हाथ पर लिखा है शंकर बी
महिला की उम्र 28 साल के करीब है। दायें हाथ पर अंग्रेजी में शंकर बी लिखा है। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड स्थित घिलौड़ गांव से छिछड़ाना गांव की सीमा की तरफ खेत के अंदर किसी गड्ढे में एक 28 वर्षीय महिला का शव मिला है, जिसके गले व चेहरे पर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि किसी ने गला दबाकर महिला की हत्या की और शव गड्ढे में डाल दिया। पुलिस ने खेत मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक घिलौड़ गांव निवासी अभिजीत ने उन्होंने खेत में पानी के लिए पाइप लाइन बिछा रखी है। शाम को खेत में गया तो पाइप के पास बने गड्ढे के अंदर एक महिला का शव दिखाई दिखाई दिया। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साथ ही रोहतक से एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने शव की गहराई से जांच की। महिला के गले व चेहरे पर निशान मिले। साथ ही नाक से खून निकला हुआ था। इसके अलावा कोई ऐसी कोई चीज नहीं मिल सकी, जिससे मृतका की शनाख्त हो सके।
पुलिस ने हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन मृतका की शनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। - जसवंत सिंह, प्रभारी, घिलौड़ पुलिस चौकी
विज्ञापन विज्ञापन