{"_id":"61417d09329198624e3204d8","slug":"auto-driver-murdered-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में वारदात: ऑटो चालक की गला काटकर हत्या, रात को दोस्तों के साथ पार्टी कर लौटा था ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में वारदात: ऑटो चालक की गला काटकर हत्या, रात को दोस्तों के साथ पार्टी कर लौटा था
Wed, 15 Sep 2021 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:27 AM IST
सार
25 वर्षीय विकास उर्फ नान्हा जसिया और रोहतक के बीच ऑटो चलाता था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। घर में केवल बड़ा भाई है। दोनों भाई अविवाहित हैं।
विज्ञापन
मृतक विकास
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में गोहाना रोड स्थित जसिया गांव में मंगलवार-बुधवार की रात 3 बजे किसी ने गला काटकर एक ऑटो चालक की हत्या कर दी। ऑटो चालक रात को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटा था। तड़के चारपाई पर उसका गला कटा शव मिला। मृतक के भाई ने गांव के ही चार युवकों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने पांच युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय विकास उर्फ नान्हा जसिया और रोहतक के बीच ऑटो चलाता था। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। घर में केवल बड़ा भाई है। दोनों भाई अविवाहित हैं। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि रात को नान्हा अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। रात तीन बजे के बाद घर लौटा। उसने बताया कि रात को रोहित व उसके साथियों के साथ झगड़ा हो गया। रोहित ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। अजय ने कहा कि अभी सो जा सुबह बात करेंगे। तड़के उसने उठकर देखा तो नान्हे का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। गला तेजधार चाकू से काटा गया था। फर्श पर दूर तक खून फैला हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नई व्यवस्था: हरियाणा में इस बार किसान खुद तय करेंगे मंडी में फसल लाने का शेड्यूल, विवाद टालने को सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सबूत जुटाने का प्रयास किया। घर के बाहर खड़े ऑटो की भी जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया। पुलिस ने अजय के बयान पर गांव के युवक रोहित, गौरव, अश्वनी, सचिन एवं मुनि के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।