फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anti-drugs team of Rohtak police seized ganja worth Rs 5 lakhs near Lakhanmajra

नशा तस्करी का नायब तरीका: एस्कॉर्ट करके ले जाया जा रहा था पांच लाख का गांजा, एंटी ड्रग्स की टीम ने धरा

Mon, 29 Jul 2024 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:27 AM IST
सार

महम के गांव सैमाण निवासी योगेश व हिसार के गांव चैनत निवासी रितु कुमार नशीला पदार्थ सप्लाई करने का काम करते हैं। दोनों माल लेकर सोनीपत के गांव रिंढाना की तरफ जा रहे थे। गांजा काले रंग की स्कार्पियो में था, जिसे सफेद रंग की कार एस्कॉर्ट कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कारों को रोका तो एक आरोपी फरार हो गया। दूसरे को पुलिस ने गांजा के साथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
Anti-drugs team of Rohtak police seized ganja worth Rs 5 lakhs near Lakhanmajra
पुलिस ने पकड़ा गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक पुलिस की एंटी ड्रग्स टीम ने लाखनमाजरा के पास सोनीपत के गांव रिंढाना की तरफ ले जाया जा रहा पांच लाख का गांजा पकड़ा है। गांजे को स्कार्पियो की डिग्गी में रखकर ले जाया जा रहा था। उसके आगे सफेद रंग की कार एस्कॉर्ट कर रही थी। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एएसआई अनिल जागड़ा ने बताया कि गश्त के दौरान नशा तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस ने नांदल रोड पर नाका लगाकर वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी बीच सफेद रंग की कार व पीछे काले रंग की स्कार्पियो आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ियों को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार खेतों में उतार दी और खिड़की खोलकर फरार हो गया। स्कार्पियो को पुलिस की टीम ने घेर लिया और कार का शीशा तोड़कर दूसरे युवक को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


पूछताछ में युवक की पहचान हिसार के चैनत निवासी रितु कुमार के तौर पर हुई। डीएसपी मुख्यालय रवि खुंडिया की मौजूदगी में स्कार्पियो की तलाशी ली तो डिग्गी के अंदर दो कट्टों में 47 किलोग्राम गांजा भरा मिला। जबकि कार के अंदर कुछ नहीं मिला। रितु कुमार ने बताया कि फरार हुआ युवक सैमाण गांव निवासी योगेश कुमार है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। वहां कहां से माल लेकर आया और कहां सप्लाई करने जा रहा था। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed