फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ANM by assaulting the unconscious , robbing wallets fled bike rider

एएनएम को हमला करके किया बेहोश, पर्स लूटकर भाग गये बाइक सवार

Tue, 07 Jun 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 07 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
ANM by assaulting the unconscious , robbing wallets fled bike rider
एएनएम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
शहर की पुलिस जाट आंदोलन में व्यस्त है और बाइक सवार बदमाश लोगों को लूटने में। सोमवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार युवकों ने एक महिला को हथियार से वार करके बेहोश कर दिया और उसका पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में हजारों की नकदी और जेवर थे। महिला को बेहोश पड़ा देख लोगों ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह थाने आकर पुलिस को सारी बात बताई। अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सेक्टर दो में रहने वाली सुषमा पत्नी प्रदीप मुद्गिल स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। वह सोमवार दोपहर बाद ड्यूटी करके अपने घर लौट रही थीं। जब घर के पास पहुंची तो पीछे से बाइक पर आये दो युवकों ने उनके सिर पर किसी हथियार से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गईं। उसके बाद बाइक सवार उनका पर्स लेकर भाग गये।
विज्ञापन


लोगों ने महिला को बेहोश पड़ा देख पीजीआई में भर्ती कराया। उपचार के बाद पीड़िता को छुट्टी दी गई तो वह परिजनों के साथ अर्बन एस्टेट थाने पहुंचीं, जहां आपबीती बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि जिस पर्स को बाइक सवार लेकर भागे हैं, उसमें एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक सोने की चेन, 17 हजार रुपये थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की छानबीन शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जिससे बाइक सवारों की पहचान हो सके और उनको पकड़ा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed