फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   After stealing police station, fire imposed by miscreants

कैसे बचाते शहर की जान, चौकी से ही उठ गया सारा सामान

Mon, 29 Feb 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Mon, 29 Feb 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
After stealing police station, fire imposed by miscreants

जाट आंदोलन के दौरान उपद्रवियों को शहर से बचाना तो दूर पुलिस खुद अपने आपको सुरक्षित न रख सकी। उपद्रवियों ने न सिर्फ सलारा मोहल्ला चौकी से पुलिस के जूते, चप्पल और अन्य सामान को चोरी किया बल्कि लूटपाट के बाद आग तक लगा दी। हालांकि पुलिस ने लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक आरोपियों ने चौकी में आग लगाने वाली घटना की बात नहीं कबूली है। पुलिस ने झंग कॉलोनी निवासी राहुल, सुनील और फूल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। 

चौकी प्रभारी एएसआई नरेंद्र ने बताया कि रिमांड अवधि में आरोपियों से लूटे हुए सामान की बरामदगी की जाएगी। साथ ही चौकी में आगजनी करने वालों के बारे में भी पूछताछ होगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों का आरक्षण की मांग से कोई लेना देना नहीं था। आरोपियों ने आरक्षण की आग के आड़ में चौकी सहित अन्य जगहोें पर लूटपाट की।

विज्ञापन

इतना ही नहीं पुलिस का मानना है कि आरोपियों के पास अन्य जगहों से लूटा गया सामान भी बरामद होगा। हालांकि पुलिस को अभी तक तीनों आरोपियों का इससे पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। बता दें कि पुलिस ने रविवार को सलारा मोहल्ला चौकी में लूटपाट करने और आगजनी करने के मामले में राहुल, सुनील और फूल को पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed