फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A woman got murdered by giving Supari of worth 50 lakhs in Rohtak of Haryana

घर में घुसकर गोली मारने का मामला: देवर ने ही 50 लाख की सुपारी देकर करवाई थी भाभी की हत्या, जेल में बनाई थी योजना

Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 11:12 PM IST
सार

कॉन्ट्रैक्ट किलर रोहतक के गांव भाली के ही निकले। पुलिस ने तीन युवकों अमित, सूरज व विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह माह पहले ही जमानत पर आए थे। जेल अंदर बैठकर देवर मोहित ने हत्या की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
A woman got murdered by giving Supari of worth 50 lakhs in Rohtak of Haryana
सीसीटीवी में दिखाई देते आरोपी, मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक सप्ताह पहले हरियाणा के रोहतक में भाली आनंदपुर गांव की महिला परवीन की हत्या जेल में बंद उसके देवर मोहित ने 50 लाख की सुपारी देकर करवाई थी। वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों अमित उर्फ मीता, सूरज उर्फ दांगी व विकास उर्फ विक्की को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने खुलासा किया है कि मोहित व उसकी भाभी परवीन के बीच आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते मोहित ने अपनी भाभी की हत्या करवाई। एएसपी कृष्ण कुमार लोहचब ने मीडिया के सामने यह खुलासा किया। 

विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि 21 जून की रात को सूचना मिली कि भाली आनंदपुर में परवीन की गोली मारकर हत्या की गई है, जिसके पति वेद प्रकाश की 2017 में हत्या हो चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में फुटेज मिली, जिसमें तीन नकाबपोश युवक दीवार फांदकर घर के अंदर घुसते हैं और परिवार के दूसरे सदस्यों के कमरों के दरवाजे बंद कर देते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद ऊपर कमरे में जाकर परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली सिर में मारी गई, जबकि दो गोली कमर में मारी गई थी। मामले की सूचना पाकर परवीन के पिता शमशेर निवासी गांव पुठर (पानीपत) हाल मुखीजा कॉलोनी नजदीक शुगर मिल पानीपत, रोहतक पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशेर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी परवीन की शादी 15 साल पहले वेद प्रकाश निवासी गांव भाली आनंदपुर के साथ की थी। परवीन के पति वेद प्रकाश की पांच साल पहले हत्या कर दी गई थी। अब सूचना मिली कि परवीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 

A woman got murdered by giving Supari of worth 50 lakhs in Rohtak of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फुटेज से लगा सुराग, हाव-भाव नहीं छुपा सके आरोपी
पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से फुटेज मिली थी, जिसमें तीन नकाबपोश युवक दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अच्छी तरह से अपने चेहरे छिपा रखे थे। पुलिस ने उनकी उम्र व कद-काठी के आधार पर शनाख्त करने का प्रयास किया। सबसे पहले भाली गांव में पता लगाने का प्रयास किया कि कौन ऐसा युवक है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस को पता चला कि भाली के तीन युवक जेल से कई माह पहले जमानत पर आए थे। मृतका परवीन का देवर मोहित भी जेल में बंद है। इस दृष्टिकोण से पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद भाली निवासी अमित उर्फ मीता, सूरज उर्फ दांगी व विकास उर्फ विक्की को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मोहित ने परवीन की हत्या के लिए उन्हें 50 लाख की सुपारी दी थी। 

पुराना आपराधिक रिकार्ड है आरोपियों का 
एएसपी ने बताया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुराना आपराधिक रिकार्ड है, जिसमें आरोपी अमित उर्फ मीता पर मारपीट व हत्या के दो मामले दर्ज है। जबकि आरोपी सूरज उर्फ दांगी पर हत्या का एक मामला दर्ज है और आरोपी विकास उर्फ विक्की पर मारपीट व राजस्थान में एटीएम मशीन उखाड़ने का मामला दर्ज है। आरोपी पुराने केसों के चलते जेल में बंद थे और पांच-छह माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे। 

देवर को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
पुलिस के मुताबिक परवीन का देवर मोहित जेल में बंद है। परवीन व उसके देवर मोहित की आपस में रंजिश चली आ रही है। मोहित ने जेल के अंदर से ही परवीन की हत्या की योजना बनाई। मोहित ने अपने गांव के अमित, सूरज व विकास से संपर्क किया। मोहित के कहने पर तीनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

मोहित ने आरोपियों को हत्या करने के लिए 50 लाख रुपये देने की बात कही थी। पैसे हत्या के बाद देने थे। हत्या के लिए आरोपियों ने उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार खरीदे। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग तीन अवैध हथियार व तीन कारतूस बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed