{"_id":"57dd82984f1c1bd138d47a16","slug":"a-policeman-suspended-two-linehajir-rohtak-police-miscanduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाहीः एक पुलिसकर्मी निलंबित, दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी में लापरवाहीः एक पुलिसकर्मी निलंबित, दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 18 Sep 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पुलिस कर्मचारी को निलंबित कर दिया, जबकि दो पुलिस चौकी प्रभारी सहित एक सिपाही को लाइन हाजिर किया है।
एसपी राकेश आर्य ने हेड कांस्टेबल मुकेश को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। मुकेश कलानौर शहर चौकी में बतौर जांच अधिकारी तैनात था। एसपी को शिकायत मिली थी कि मुकेश से कलानौर के एक व्यक्ति ने किसी मामले में शिकायत की थी। लेकिन एचसी ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी। एसपी ने जांच-पड़ताल के बाद मुकेश को निलंबित कर दिया।
इसी तरह एसपी को पिछले काफी दिनों से कलानौर शहर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई सिलकराम, इंदिरा कालोनी चौकी प्रभारी एएसआई रोशनलाल और चौकी में तैनात नवनीत के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। तीनों पर ड्यूटी में कोताही बरतने का आरोप था। एसपी ने जांच के बाद तीनों को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून के दायरे में रहकर ड्यूटी करनी चाहिए। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- राकेश आर्य, एसपी