फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A 72 year old man sentenced to 20 years in jail for sexually assaulting a four year old girl in Rohtak of Haryana

रोहतक: चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के दोषी 72 साल के बुजुर्ग को 20 साल की कैद, सजा सुनकर झुक गई गर्दन

Sat, 07 May 2022 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 09:27 PM IST
सार

बच्ची कपास चुगने गए परिवार के साथ खेत में गई थी। दोषी ने अकेली पाकर गलत हरकत की थी। डेढ़ साल के अंदर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सजा सुनाई है। सजा सुनकर दोषी की गर्दन झुक गई।

विज्ञापन
A 72 year old man sentenced to 20 years in jail for sexually assaulting a four year old girl in Rohtak of Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में चार साल की मासूम को खेत में अकेला पाकर यौन उत्पीड़न करने वाले 72 साल के बुजुर्ग रामपाल को एएसजे नरेश कुमार की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शनिवार को 20 साल कैद और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। कोर्ट का निर्णय सुनकर दोषी रामपाल की अदालत की सीढ़ियों से नीचे उतरते समय गर्दन झुक गई। दो पुलिसकर्मियों ने उसे सहारा देकर नीचे उतरा और सुनारिया जेल छोड़कर आए। 

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सितंबर 2020 में जिले के एक गांव की महिला ने महम थाने में शिकायत दी थी कि वह अपने पति व जेठानी के साथ खेत में कपास चुगने गई थी। साथ में उसकी 4 साल की बेटी भी थी। परिवार के सदस्य कपास चुगने में व्यस्त थे, जबकि बेटी शीशम के पेड़ के नीचे खेल रही थी। जब वे खाना खाने पेड़ के नीचे आए तो उन्होंने देखा कि रामपाल बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था।
विज्ञापन


उन्हें देखकर वह फरार हो गया। महम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एबी व 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। शनिवार को अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 376 एबी के तहत 20 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। वहीं, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत 20 साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोनों सजा एक साथ चलेगी। 


सजा के बाद कदम नहीं बढ़ा पा रहा था रामपाल
फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा 20 साल की कैद व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनकर रामपाल का सिर नीचे की तरफ झुक गया। जब पुलिसकर्मी उसे नीचे लेकर जा रहे थे, तब वह मुश्किल से कदम आगे बढ़ा पा रहा था। सीढ़ियों से नीचे उतरते समय भी उसे काफी समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed