{"_id":"6aac08049e09815537020ee6","slug":"woman-goes-missing-after-leaving-her-maternal-home-for-her-in-laws-house-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106444-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मायके से ससुराल के लिए निकली महिला लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मायके से ससुराल के लिए निकली महिला लापता
विज्ञापन
- पति ने ससुरालियों पर जताया अनहोनी का अंदेशा, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लोईया गांव निवासी महिला प्रीति मायके से ससुराल जाने के दौरान लापता हो गई। ससुराल न पहुंचने पर उसके पति मुकेश कुमार ने दौराला थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी और ससुरालियों पर अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। वहीं, महिला के पिता ने भी थाने पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए तलाश कराने की गुहार लगाई।
हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी थाना क्षेत्र के बागड़पुर निवासी मुकेश ने बताया कि आपसी कहासुनी के बाद उसकी पत्नी प्रीति 20 फरवरी से अपने मायके लोइया में रह रही थी। 12 सितंबर को वह अचानक उसके पास पहुंची और परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पति के साथ रहने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। 13 सितंबर को मुकेश पत्नी को सामान लेने के लिए मायके छोड़कर चला गया। 14 सितंबर को उसे वापस ससुराल आना था, लेकिन वह नहीं पहुंची। परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि वह सामान लेकर घर से निकली थी। मुकेश ने ससुरालियों पर पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताई। वहीं, प्रीति के पिता प्रमोद ने पुलिस को बताया कि बेटी ससुराल जाने के दौरान लापता हो गई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश कराई जा रही है।
-- -- -- -- -- -