फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfgf

Noida News: पार्किंग में गाड़ी गलत लगाने पर टोका तो सुरक्षाकर्मी को मारा थप्पड़

Thu, 17 Sep 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
dsfgf
फोटो:
विज्ञापन

----------------
पार्किंग में गाड़ी गलत लगाने पर टोका तो सुरक्षाकर्मी को मारा थप्पड़

-ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 सोसाइटी की घटना, लिफ्ट में सीसीटीवी में कैद
-थप्पड़ मारने के बाद दोनों में मारपीट, पुलिस ने आरोपी कार चालक पर की कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 सोसाइटी की पार्किंग में गलत गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सुरक्षाकर्मी कार मालिक को बुलाने फ्लैट पर गया। वहां से नीचे लिफ्ट में आने के दौरान कहासुनी हो गई। इस पर कार मालिक ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। यह घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।


सोसाइटी के सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सुरक्षाकर्मी अभय निवासी पर्थला टावर बी-19 में तैनात था। उसी टावर की 8वीं मंजिल के एक फ्लैट में नवीन अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। आरोप है कि नवीन ने पार्किंग में अपनी कार गलत तरीके से खड़ी कर दी। इस कारण पड़ोसी अपनी कार पार्किंग में खड़ी नहीं कर पा रहा था। उसने इसकी शिकायत सुरक्षाकर्मी अभय से की। उस पर अभय कार मालिक नवीन को बुलाने फ्लैट पर पहुंचे और वहां कार को सहीं खड़ी करने के बारे में कहा। इस पर दोनों लिफ्ट से नीचे आने लगे। तभी दोनों के बीच बहसबाजी होने लगी। आरोप है कि बहसबाजी के दौरान आरोपी नवीन ने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। लिफ्ट खुलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। यह घटना लिफ्ट के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। मेंटेनेंस टीम ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह कहना है कि शिकायत पर कार मालिक नवीन के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed