{"_id":"5c64846fbdec224bc356f547","slug":"91550091375-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या फाइल नंबर-दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या फाइल नंबर-दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। करीब सात साल पहले फेसबुक पर सोनिया और अशोक की लव स्टोरी शुरू हुई। इसके करीब एक साल बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन छह साल के अंदर की दोनों की लव स्टोरी का अंत हो गया। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के समय युवती के परिजन नाराज थे। सोनिया ने करीब दो साल पहले उन्हें मना लिया था। इसके बाद उनका आना-जाना शुरू हो गया था।
लोगों ने बताया कि अशोक की रेलवे रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। फे सबुक पर ही उसकी मुलाकात रोहतक की सोनिया किनरा मित्तल से हुई थी। अशोक ने सोनिया को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद चैट के माध्यम से दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। थोड़े दिनों बाद प्यार गहरा गया और दोनों ने शादी करने की ठान ली। युवती के परिजनों ने अंतरजातीय होने के कारण शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिस पर छह साल पहले घर से भागकर दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। छह साल तक दोनों अशोक के पुश्तैनी मकान में ही रहे। हालांकि, इन छह वर्षों में दोनों के कोई संतान नहीं हुई। सोनिया ने दो साल पहले अपने परिजनों को मना लिया था। सोनिया की माता अक्सर उससे मिलने के लिए आया करती थी। इसके अलावा सोनिया अपनी मां और भाई से मोबाइल पर भी बात करती रहती थी।
वैलेंनटाइन से एक दिन पहले कर दी हत्या, पति ने गिफ्ट देने का किया था वायदा
वैलेंटाइन से एक दिन पहले ही दंपती की हत्या कर दी गई। मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि सोनिया सरल स्वभाव की थी। दोनों एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। अक्सर बाहर भी दोनों एक-साथ ही जाया करते थे। वैलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को उसकी पसंद का गिफ्ट देने का वायदा किया था। सोनिया ने उक्त बातें मोहल्ले की महिलाओं को भी बताईं थीं।
विज्ञापन
---
फोटो : फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट का स्क्रीन शॉट
‘हां मैं समझती हूं, क्या तुम भी समझते हो’ वीडियो पोस्ट कर सोनिया ने बयां किया था दर्द
-सोनिया ने 15 सितंबर को फेसबुक पर अंतिम पोस्ट किया था शेयर
-प्रत्येक पोस्ट में पति को प्यार और परिजनों का सम्मान करने की बात कहती थी सोनिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हां मैं समझती हूं, पहले मैं अपने घर पर थी, मगर एक पल में परिवार के लोगों को छोड़कर चली आई, मेरा सब कुछ बदल गया है, क्या तुम मेरा दर्द समझते हो, पहले मैं मम्मी-पापा की दुलारी थी, अब मैं अपने परिवार से दूर हूं, क्या मेरे दर्द को तुम समझते हो... सोनिया ने 15 सितंबर को फेसबुक पर ये बातें कहते हुए वीडियो शेयर की थी।
वीडियो में शादी के बाद परिजनों और पति के आने के बाद हुए बदलाव के बारे में बताया था। 25 सितंबर 2018 को फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए सोनिया ने कहा था कि आंखों में आंसू लेके कोई जी कर तो बताए, इसके अलावा 13 सितंबर 2017 को किसी ने मुझसे पूछा इतने खुश क्यों रहते हो, मैंने कहा अपने पिया के कारण, 15 सितंबर 2018 को पोस्ट डालते हुए कहा था कि क्या अफसाना है जिंदगी का ना जिंदगी में कोई खुशी है न कोई ठिकाना। अक्सर सोनिया प्यार संबंधी पोस्ट ही फे सबुक पर शेयर करती थी।
---
सोनिया ने भाई को मंगलवार दोपहर कॉल कर कहा था-भाई मुझे ले जाओ, घर की याद आ रही है
-सोनिया का भाई बोला-बहन को नहीं ले जाने का बहुत अफसोस, उसे ले जाता था शायद बच सकती थी बहन की जान
सोनिया ने दोपहर 2:32 पर भाई के पास किया था कॉल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। भाई मुझे ले जाओ घर की बहुत याद आ रही है, ये बातें मंगलवार दोपहर करीब 2:32 बजे सोनिया ने अपने भाई चिराग को मोबाइल पर कॉल कर कहीं थीं।
जिस पर चिराग ने जवाब में कहा था कि बहन कोई परेशानी तो नहीं है, सोनिया ने परेशानी से इनकार किया था। चिराग ने कहा था कि वह आज रोहतक से बाहर है। कल बुधवार को दोपहर के समय लेने के लिए आएगा। चिराग का सोनिया की मौत के बाद रो रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि यदि वह बहन को लेकर चला जाता तो शायद बहन की जान बचाई जा सकती थी।
--
भाई-भाभी दोनों थे खुश, दो माह से नहीं हुई थी बात
अशोक की हत्या की सूचना पाते ही उसका भाई आनंद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा। आनंद ने बताया कि वह पिछले करीब सात साल से दिल्ली के नरेला में परिवार समेत रह रहा है। अशोक ने छह साल पूर्व ही सोनिया से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही वह अपने पुश्तैनी मकान में रह रहा था। बताया कि दो माह से उसकी अशोक से कोई बात नहीं हुई थी। वह दिल्ली में हलवाई है। बताया कि अशोक प्रेम विवाह करने के बाद से खुश था।