फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   hatya

hatya

Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
hatya
हत्या
विज्ञापन


फोटो परिचय
--
दुकान पर जाने के लिए कहकर निकले मजदूर की सरकारी अस्पताल के पास हत्या
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पत्नी से भी तीन साल से चल रहा था विवाद
-परिजनों ने किसी से भी रंजिश नहीं होने की बात कहते हुए अज्ञात में दर्ज कराया केस
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक, महम। महम थाना क्षेत्र के मोखरा गांव में वीरवार देर रात दुकान पर जाने के लिए कहकर घर से निकले एक मजदूर की पीएचसी के पास धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शव खेत में पड़ा मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया।
मोखरा गांव निवासी ईश्वर सिंह ने महम थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें से उसके पहले पुत्र सुभाष की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा संदीप पास के ही ईट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा था। रोज की तरह ही वह वीरवार को भी मजदूरी से आने के बाद रात सवा दस बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह कुछ देर में दुकान से सामान की खरीदारी कर आ रहा है। मगर देर रात तक भी वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह छह बजे सूचना मिली कि संदीप का शव गांव की पीएचसी के पास पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। किसी धारदार हथियार से हमला कर संदीप की हत्या की गई थी। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ईश्वर ने किसी से भी रंजिश की बात से इनकार किया है। कहा कि संदीप का पत्नी से तीन साल से विवाद चल रहा था। इस कारण वह घर भी नहीं आ रही थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कुलदीप कुमार, एसएचओ महम
---
बड़े बेटे की मौत के बाद संदीप से कर दी थी शादी
ईश्वर ने बताया कि चार साल पहले उसके बड़े बेटे सुभाष की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिस पर सुभाष की पत्नी शीला की शादी संदीप से कर दी गई थी। संदीप के चार बच्चे हैं। जिनमें तीन सुभाष के हैं। तीन साल पूर्व शीला अनबन होने पर अपने मायके चली गई थी। बार-बार संदीप उसे लेने के लिए जाता था मगर शीला आने से साफ इनकार कर देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
आखिर किसने कॉल कर बुलाया था संदीप
ईश्वर ने बताया कि संदीप के घर पर आने के बाद वीरवार रात उसके मोबाइल पर किसी ने कॉल की थी। कॉल करने वाले ने उसे गांव की दुकान पर बुलाया। जिसके बाद ही उसकी हत्या की गई है। काल कर संदीप को बुलाने वाला कौन था? क्यों उसकी हत्या की गई? यह पुलिस की जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed