फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   व्यापारियों द्वारा पकड़े गए आरोपियों को खुद पकड़ने का दावा कर पीथ थपथपा रही रोहतक पुलिस, व्यापारियों में रोष

व्यापारियों द्वारा पकड़े गए आरोपियों को खुद पकड़ने का दावा कर पीथ थपथपा रही रोहतक पुलिस, व्यापारियों में रोष

Thu, 28 Jun 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों द्वारा पकड़े गए आरोपियों को खुद पकड़ने का दावा कर पीथ थपथपा रही रोहतक पुलिस, व्यापारियों में रोष
फोटो परिचय
विज्ञापन

एमए-2
पकड़े गए ज्वेलर की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी
---------

व्यापारियों द्वारा पकड़े गए आरोपियों को खुद पकड़ने का दावा कर पीठ थपथपा रही रोहतक पुलिस, व्यापारियों में रोष
- ज्वेलर की दुकान पर चोरी के ढाई घंटे बाद व्यापारियों ने किला रोड से पकड़ लिए थे सीसीटीवी में कैद दो आरोपी
- व्हाट्सएप पर मैसेज मिलने के बाद खुद ही पकड़ने में जुट गए थे व्यापारी, अब पुलिस आरोपियों को किला रोड से पकड़ने का कर रही है दावा
- बुधवार दोपहर तक एसपी को भी नहीं थी आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रेलवे रोड पर ज्वेलर की दुकान से चोरी के बाद व्यापारियों द्वारा पकड़े गए आरोपियों को अब पुलिस खुद पकड़ने का दावा कर रही है। पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में दावा किया है कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने किला रोड से पकड़ा है। लेकिन हैरत की बात है कि बुधवार दोपहर तक दोनों आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना एसपी को भी नहीं थी। पीसी में एसपी दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात कहते नजर आए। वहीं पुलिस द्वारा खुद आरोपियों को पकड़ जाने की बात व्यापारियों को नागवार गुजरी है।
बता दें कि मंगलवार को रेलवे रोड निवासी ज्वेलर विकुल के यहां से दो चोरों ने करीब पौने चार लाख की नकदी चोरी कर ली थी। आरोपी ज्वेलर की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। ज्वेलर ने आरोपियों की फुटेज को व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया था। घटना के ढाई घंटे बाद व्हाट्सएप पर मिले फोटो के आधार पर व्यापारियों ने दोनों आरोपियों को किला रोड से पकड़ लिया था। और पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में एक अन्य मामले में आयोजित पीसी में एसपी ने कहा कि चोरी के मामले में दो आरोपियों को व्यापारियों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंपने का उनके संज्ञान में नहीं है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जरूर की जा रही है। वहीं देर शाम पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दिया। जिसमें ज्वेलर के यहां चोरी करने वाले सोनीपत निवासी सूरज व रोहतक के शोरा कोठी निवासी मोहित को किला रोड से मुख्य सिपाही विकास की टीम द्वारा गिरफ्तार करने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जब आरोपियों को मंगलवार को ही व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया था तो फिर पुलिस आरोपियों को खुद पकड़कर अपनी पीठ क्यों थपथपा रही है? क्यों एसपी भी मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे। व्यापारियों में भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।

---
सिर्फ 32 हजार बरामद करने का किया दावा
पुलिस ने चोरों के पास से 32 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है। अब सवाल यह उठता है कि चोरी की गई बाकी रकम कहां हैं। पुलिस ने जल्द बाकी रकम भी बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed