{"_id":"5b2433984f1c1bf16e8b820a","slug":"91529099160-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को झासा देकर 35 सूट ले उड़ी महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार को झासा देकर 35 सूट ले उड़ी महिलाएं
Updated Sat, 16 Jun 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार को बातों में उलझाकर 35 सूट ले उड़ीं पांच महिलाएं
- दो महिलाएं सूट और तीन चूंदड़ी खरीदने के बहाने आईं थीं दुकान पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शीतल नगर में पांच महिलाओं ने कपड़ा विक्रेता को बातों में उलझाकर 35 सूट चुरा लिए। दुकान पर दो महिलाएं सूट व तीन चूंदड़ी खरीदने के बहाने आई थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
राजेंद्र कॉलोनी निवासी धीरज ने बताया कि उसकी शीतल नगर में कपड़ों की दुकान है। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे दो महिलाएं सूट खरीदने आईं। तीन अन्य महिलाएं आईं और चूंदड़ी खरीदने की बात कही। उसने इन्हें सूट व चूंदड़ी के ढेर सारे डिजाइन दिखाए। इन्हें देखने के बाद डिजाइन पसंद नहीं आने की बात कहते हुए महिलाओं ने कपड़े खरीदने से इनकार कर दिया और चली गईं। बाद में वह बिखरा सामान समेटने लगा तो 35 सूट गायब मिले। इनकी कीमत करीब 35 हजार रुपये है। पुलिस ने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
दुकान में नहीं है सीसीटीवी कैमरे
दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इस कारण सूट चुराने वाली महिलाओं के चेहरे सामने नहीं आए। पुलिस ने जांच की तो गली में लगे एक सीसीटीवी में महिलाओं की कुछ तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस ने इनके आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए महिलाओं की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।