फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुभाष नगर में गुरुद्वारा व मंदिर के बीच जमीन का विवाद

सुभाष नगर में गुरुद्वारा व मंदिर के बीच जमीन का विवाद

Wed, 09 May 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर में गुरुद्वारा व मंदिर के बीच जमीन का विवाद
फोटो सहित.........
विज्ञापन


सुभाष नगर में पार्क की जमीन पर कब्जे का आरोप, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का इनकार
- निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने की जांच, प्रधान बोले अदालत के कागजात
- शिव पार्क वेलफेयर समिति ने की है शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के सुभाष नगर में नगर निगम के पार्क की जमीन को लेकर फिर विवाद हो गया है। शिव पार्क समिति का आरोप है कि साथ लगते गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी ने पार्क की जमीन में न केवल अपने सामान रख लिया है, बल्कि गेट पर धार्मिक चिह्न बनाकर ताला लगा दिया है। निगम आयुक्त की हिदायत पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर मामले की जांच कर रहे हैं।

देश के बंटवारे के बाद सुभाष नगर में बस्ती बसाई गई। उस समय दो हजार गज के करीब जमीन सार्वजनिक स्थान के लिए छोड़ी गई। बाद में यहां पर गुरुद्वारा बन गया। कुछ समय बाद शिव मंदिर बना दिया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरुबचन सिंह ने बताया कि मामला अदालत में पहुंचा। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला लिया। साथ लगती जमीन पर लंगर लगाया जाता था, लेकिन पीछे से निगम ने यहां पर चारदीवारी बना दी। अब चारदीवारी को हटवाने के लिए वे अदालत में केस लड़ रहे हैं। दूसरी तरफ शिव पार्क समिति का कहना है कि गुरुद्वारे से अलग जमीन पर निगम की तरफ से पार्क बनाया गया है। जहां गेट लगाकर ताला लगाया गया है, वह जमीन पार्क की है। वहां से लोगों का आना-जाना था, जो अब बंद हो गया है। पार्क की जमीन को खाली करवाया जाए।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा पार्क की जमीन पर गेट लगाकर ताला लगाने की शिकायत मिली थी। वे जांच करने गए तो गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से बताया गया कि इस जमीन की गुरुद्वारा के पास डिग्री है, जो अदालत के आदेश पर हुई है। उन्होंने कागजात की मांग की, लेकिन अभी तक अदालत के आदेश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed