फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आईएसआई महिला एजेंट की फेसबुक फ्रैंड लिस्ट में 47 सेना और 2 पुलिस के अधिकारी

आईएसआई महिला एजेंट की फेसबुक फ्रैंड लिस्ट में 47 सेना और 2 पुलिस के अधिकारी

Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
आईएसआई महिला एजेंट की फेसबुक फ्रैंड लिस्ट में 47 सेना और 2 पुलिस के अधिकारी
आईएसआई महिला एजेंट की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में 47 सेना और 2 पुलिस के अधिकारी
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड में मेरठ, पुणे, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों के सेना अधिकारी
जम्मू कश्मीर की एक जेल के अधीक्षक भी फ्रेंडलिस्ट में शामिल
शनि शर्मा
रोहतक।
सेना के जवान के बेटे को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे सेना के ठिकानों की खुफिया सूचना लेने वाली आईएसआई की महिला एजेंट अमिता की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट भी सेना और पुलिस अधिकारियों से भरी पड़ी है। जब अमर उजाला ने अमिता के फेसबुक खाते को खंगाला तो उसके 152 फेसबुक फ्रेंड में से 47 सेना और 2 पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। अब खुफिया अमिता के फेसबुक खाते की मॉनिटरिंग कर रही है। उसकी फ्रेंडलिस्ट में 53 महिलाएं भी शामिल हैं।

अमिता के फेसबुक अकाउंट पर सेना, वायुसेना और नेवी के अधिकारी मौजूद हैं। इनमें जनरल मेजर, कर्नल, कमांडर, नेवी मरीन, मरीन इंजीनियर, लेफ्टिनेंट सहित अन्य पदों के अधिकारी शामिल है। बताया जा रहा है कि एजेंट इन अधिकारियों से भी फेसबुक के माध्यम से संपर्क साधकर गोपनीय जानकारी लेने की फिराक में थी। अब देश की खुफिया एजेंसियों के राडार पर अमिता की फ्रेंड लिस्ट में शामिल सेना और पुलिस के अधिकारी है। इनकी एक एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर की एक जेल के अधीक्षक और भाजपा नेता भी फ्रेंडलिस्ट में शामिल
पड़ताल में सामने आया कि एजेंट की फ्रेंडलिस्ट में जम्मू कश्मीर की एक जिला जेल के अधीक्षक भी है। अधीक्षक ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर व्हाट्सअप नंबर भी मुहैया करवा रखा है। वह राजौरी के रहने वाले हैं। इसके अलावा सेना से जुड़े फेसबुक फ्रेंड में मेरठ, पुणे, दिल्ली, मध्यप्रदेश सहित अन्य जगहों के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा उसकी फ्रेंडलिस्ट में दिल्ली का युवा भाजपा नेता भी शामिल है। मूलरूप से मथुरा का रहने वाला यह नेता दिल्ली मेें रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा हुआ तो गौरव को फेसबुक को किया ब्लॉक
पूरे मामले का खुलासा होने और मीडिया में आने के बाद आईएसआई महिला एजेंट ने अपनी फेसबुक आईडी पर बुधवार को ब्लॉक कर दिया। मंगलवार को एजेंट ने मेसेंजर पर अंतिम बार गौरव को मैसेज किया था। गौरव का जवाब नहीं मिलने के बाद एजेंट ने उसे ब्लॉक कर दिया। एजेंट के फेसबुक पर कुछ लोगों ने अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर को भी पोस्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed