फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   प्रेमी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद प्रेमिका पक्ष के तीन लोग दबोचे

प्रेमी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद प्रेमिका पक्ष के तीन लोग दबोचे

Sat, 14 Apr 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद प्रेमिका पक्ष के तीन लोग दबोचे
जबरन जहर पिलाने का मामला
विज्ञापन

प्रेमी की गिरफ्तारी के दो दिन बाद प्रेमिका पक्ष के तीन लोग दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सदर थाना पुलिस ने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म, कुकर्म और जहर पिलाने के आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद लड़की पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियोें को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दो दिन पहले पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ज्ञात हो कि 17 फरवरी 2018 को सदर थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती की बारात आनी थी। बारात आने से करीब चार घंटे पहले दुल्हन का प्रेमी उसके घर पहुंच गया था। जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्रेमी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई की थी। इसी बीच प्रेेमी युगल की हालत बेसुध हो गई थी। आरोप था कि प्रेम प्रसंग और बेइज्जती होने के कारण युवती के परिजनों ने दोनों को जहर पिलाया था। जबकि लड़की के परिजनों का आरोप था कि दोनों ने एक दूसरे को जहर पिलाया। इसके बाद प्रेेमी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने प्रेमिका के परिवार के 9 लोगों पर केस दर्ज किया था। फिर लड़की के बयान पर प्रेमी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed