{"_id":"5aa44ba34f1c1b71778b4b53","slug":"91520716707-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो में रखकर ले गये थे एटीएम, रोहतक, रेवाड़ी पुलिस आरोपी को लाएगी प्रोडक्शन वारंट पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो में रखकर ले गये थे एटीएम, रोहतक, रेवाड़ी पुलिस आरोपी को लाएगी प्रोडक्शन वारंट पर
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 2, 3 से एटीएम उखाड़ने का खुलासा गैंग का एक सदस्य अलवर में पकड़ा
स्कार्पियो में रखकर ले गये थे एटीएम, रोहतक, रेवाड़ी पुलिस आरोपी को लाएगी प्रोडक्शन वारंट पर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सेक्टर 2-3 की मार्केट से 27 लाख की नकदी से भरे एसबीआई के एटीएम को उखाड़ने वाले गिरोह के सदस्य ने राजस्थान पुलिस के सामने खुलासा किया है कि वह एटीएम को स्कॉर्पियो गाड़ी में रखकर ले गये थे। इसके बाद गिरोह के सारे सदस्यों ने रकम का बंटवारा किया और अलग अलग जगह चले गये थे। हरियाणा पुलिस ने मामले को लेकर राजस्थान पुलिस से संपर्क किया है। रोहतक के थाना अर्बन एस्टेट और रेवाड़ी पुलिस रविवार को आरोपी को राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। इसके बाद उससे हरियाणा की वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि शुक्रवार को राजस्थान के अलवर स्थित खुशखेड़ा थाना पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान तावडू के गांव कलीयाकी के सलमान के तौर पर हुई थी। सलमान ने बताया था कि उसने गिरोह के साथ मिलकर रोहतक की सेक्टर 2-3 की मार्केट से एटीएम उखाड़ा था। इस एटीएम में 27 लाख 79 हजार 200 रुपए की नकदी भरी हुई थी। अब पुलिस उसके अन्य साथी रफीक व इरशाद की तलाश में जुटी है। आरोपी ने जयपुर, अजमेर, नागपुर, रेवाड़ी, रोहतक व झज्जर में कई वारदात कबूली हैं।
वर्जन
आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए रविवार को टीम भेजी जाएगी। इसके बाद आरोपी से सेक्टर 2, 3 से चोरी की गई एटीएम के बारे में पूछताछ की जाएगी।
- एसआई देवेंद्र, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट