फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कोर्ट की तरीख से लौटा युवक सुसाइड नोट लिखकर लापता

कोर्ट की तरीख से लौटा युवक सुसाइड नोट लिखकर लापता

Mon, 04 Dec 2017 02:57 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट की तरीख से लौटा युवक सुसाइड नोट लिखकर लापता
कोर्ट की तारीख से लौटा युवक सुसाइड नोट छोड़कर लापता
विज्ञापन

- पत्नी ने कराया शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज
- बोली, पति बोल रहे थे मैं प्रॉपर्टी के केस से तंग आ गया हूं
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर की जनता कॉलोनी से एक व्यक्ति घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गया। कोर्ट से प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चल रहे केस की सुनवाई के बाद घर लौटा था। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक महिला प्रेमलता ने शिकायत दी है कि उसके परिवार को जेठ के साथ प्रॉपर्टी को लेकर केस चल रहा है। 2 दिसंबर को उसका पति अशोक कोर्ट में तारीख भुगत कर घर आया तो बेहद परेशान था। कह रहा था कि मैं इस केस से बेहद तंग आ गया हूं। मेरा मन करता है कि रेल से कटकर मर जाऊं। पत्नी का कहना है कि उसने अपने पति को काफी समझाया। रविवार सुबह 11 बजे उसके पति अशोक बिना बताए कहीं चले गए। उस समय वह रसोई में खाना बना रही थी। उसने पता लगने पर बच्चों से पूछा तो उन्होंने कहा कि घर से गए हैं। उसके पति के दोनों मोबाइल घर पर हैं। साथ ही कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उसे आशंका है कि उसके पति के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed