फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पड़ोसी ने नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, गिरफ्तार

पड़ोसी ने नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 02:39 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने नाबालिग के साथ की छेड़छाड़, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। शहर के एक सेक्टर निवासी व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 12 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टरवासी महिला ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। काफी समय से रोहतक में रहते हैं। सात अगस्त को महिला किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी बीच पड़ोस का व्यक्ति उनके घर में आ गया। यहां पर आरोपी ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की। जब नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया। जांच अधिकारी महिला एएसआई सुशीला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

महिला से दुष्कर्म का प्रयास
वहीं, कमला नगर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने विजय नगर के रामराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि वह आठ अगस्त को घर पर अकेली थी। तभी आरोपी उनके घर में घुस गया। यहां आरोपी ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया, शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed