{"_id":"5994b49c4f1c1b3d308b4766","slug":"91502917788-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से गुजर रही महिला पर अश्\nलील फब्\nती कसी, विरोध करने पर बेटे व भानजे पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से गुजर रही महिला पर अश् लील फब् ती कसी, विरोध करने पर बेटे व भानजे पर हमला
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पर कसी अश्लील फब्तियां, विरोध करने पर बेटे और भानजे पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाजार मोहल्ले में धोबी गेट के पास से गुजर रही एक महिला पर कुछ युवकों ने अश्लील फब्तियां कसी। साथ चल रहे उसके बेटे और भानजे ने विरोध किया तो आरोपियों ने फरसे से उन पर हमला कर दिया। सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत दी है कि वह नजदीक की कॉलोनी की रहनी वाली है। सब्जी मंडी में खरीददारी करने आई थी। इसी बीच बाबरा मोहल्ले में गेट के पास पहुंची तो एक दुकान पर बैठे कुछ युवकों ने उस पर अश्लील फब्तियां कसी। जब उसके बेटे व भानजे ने विरोध किया तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से वार कर दिया। किसी तरह दोनों बच गए। हालांकि उसके हाथों पर बचाव करते समय चोटें आई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।