{"_id":"598a133c4f1c1b896c8b4aba","slug":"91502221116-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्\nकर्म के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष् कर्म के आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
शादी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कसौला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू निवासी विकास और अलवर निवासी बाबूलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। जानकारी अनुसार झुंझुनू निवासी विकास की करीब एक साल पहले पश्चिम बंगाल निवासी एक युवती से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय किया। जानकारी मुताबिक गत चार अगस्त को पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो आरोपी उसे झांसा देता रहा और दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद पांच अगस्त को आरोपी विकास अपने दोस्त बाबूलाल को लेकर आया और कहने लगा कि वह उनकी शादी कराएगा। इसके बाद विकास पीड़िता को बाबूलाल के पास छोड़कर चला गया। बाद में बाबूलाल पीड़िता को कार से सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छह अगस्त को बाबू लाल पीड़िता को विकास के घर के सामने छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण तथा सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।