{"_id":"5988cbea4f1c1b1d698b4679","slug":"91502137322-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराला के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहीं दो युवतियों पर फेंका तरल पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बराला के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहीं दो युवतियों पर फेंका तरल पदार्थ
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराला के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहीं दो युवतियों पर फेंका तरल पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आईएएस की बेटी के साथ हुई घटना के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहीं दो युवतियों पर तरल पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। मानसरोवर पार्क के बाहर जनवादी महिला समिति की जिला सचिव और कमेटी की सदस्य पर कार सवारों ने तरल पदार्थ फेंक दिया। तरल पदार्थ शरीर में गिरने से जलन की समस्या के चलते दोनों सदस्यों को पीजीआई ले जाया गया। जहां उनका उपचार हुआ। इस घटना के बाद समिति के सदस्यों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
सोमवार शाम जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा और एसएफआई के सदस्य मानसरोवर पार्क के पास विरोध-प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला जलाने के लिए पहुंचे थे। विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जनवादी महिला समिति की जिला सचिव अंजू और कमेटी की सदस्य मुनमुन भी पहुंचीं। दोनों पार्क के पास स्कूटी खड़ी कर रहीं थी। आरोप है कि इसी बीच सोनीपत बस स्टैंड की तरफ से आ रही लाइट ब्राउन रंग के कार में बैठे कुछ लोगों ने उनके ऊपर तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे उनके चेहरे पर जलन हो गई और सूजन भी आ गई। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और समिति के सदस्य उन्हें पीजीआई लेकर पहुंचे। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। जिला सचिव ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पार्क के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक की, लेकिन कार का नंबर पता नहीं चल सका। दोनों की तरफ से पुलिस को मौखिक तौर पर शिकायत की गई है। दोनों महिला सदस्यों का कहना है कि समिति के पदाधिकारियों से बातचीत करके लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की जाएगी।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
सुभाष चौक पर भाजपा का पुतला जलाने के बाद जनवादी महिला समिति की जिला प्रधान राजकुमारी दहिया ने कहा कि इस घटना पर मुख्यमंत्री और सुभाष बराला द्वारा की गई टिप्पणियों ने उनके बेटी बचाओ के खोखले नारों की पोल खोल दी है। इस तरह के बयानबाजी महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता को दर्शाती है। एसएफआई के राज्य सचिव सुमित ने कहा कि सरकार के दबाव में इस घटना को दबाने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को लेकर भी जो बातें सामने आ रही है वह गलत है। इस मामले को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. रणबीर सिंह दहिया, अमिता, विनोद, शील, सविता, निशा, मनीषा, अनिता, संजीव, वीना मलिक, प्रमोद गोरी, मुनमुन, सुरेश यादव, अमर, विजय, प्रवीन, प्रीत सिंह, गुरदीप और राहुल मौजूद रहे।