{"_id":"598780164f1c1b4d668b458b","slug":"91502052374-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शनि शन
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने युवक को दिलवाया लोन, नहीं भरी किश्त और की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एक युवक को लोन दिलवाना महिला को भारी पड़ गया। पहले तो युवक ने लोन की किश्त नहीं भरी। जब बैंक वाले उसके घर पहुंचे तो आरोपी लोन दिलवाने वाली महिला के घर पहुंच गया और बहन के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बाबरा मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी बहन ने पड़ोस के एक युवक को बैंक से लोन दिलवाया था। लोन की प्रतिमाह की किश्त तय हुई थी। आरोप है कि युवक ने एक दो बार किश्त जमा की, इसके बाद उसने किश्त जमा करनी बंद कर दी। जब बैंक वाले किश्त लेने आये तो आरोपी बिफर गया। वह महिला के घर आया और महिला को गोली मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने महिला से कहा कि वह किश्त नहीं भरेगा। महिला का आरोप है कि शनिवार को बैंक वाले युवक के घर आये थे। युवक उन्हें चकमा देकर पहले ही फरार हो गया। बाद में आरोपी महिला के घर पहुंचा गया। आरोपी ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फ रार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़ छाड़ और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।