फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दस दिन में पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लेना, रुपये नहीं दिए तो जान जा सकती है..

दस दिन में पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लेना, रुपये नहीं दिए तो जान जा सकती है..

Tue, 02 Apr 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
दस दिन में पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लेना, रुपये नहीं दिए तो जान जा सकती है..
दस दिन में पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लेना, नहीं तो कर देंगे हत्या
विज्ञापन

-इस्माईला में अज्ञात ने दुकानदार को पत्र भेजकर मांगी रंगदारी, दहशत में परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। इस्माईला में अज्ञात व्यक्ति ने एक दुकानदार को पत्र लिखकर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पत्र में लिखा है कि दस दिन में रुपयों का इंतजाम करना है। ऐसा नहीं होने पर परिवार में किसी भी एक व्यक्ति की जान जा सकती है। पत्र मिलने के बाद से परिवार दहशत में है। पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया करा दी है।

दुकानदार नरेश का कहना है कि वह गांव में परचून की दुकान के साथ आटा चक्की व तेल निकालने का कोहलू चलाता है। शाम को वह दुकान बंद कर घर चला गया। अगले दिन सुबह साढे़ छह बजे दुकान खोली तो एक चिट्ठी मिली। इसमें धमकी दी गई है कि सुनार के जीना चाहता है तो दस अप्रैल तक पांच लाख रुपये का इंतजाम कर ले। ये बात पुलिस व परिवार वालों को बताई तो परिवार के एक आदमी की जिंदगी से दूर चला जाएगा। रुपये कब, कहां लेकर आने हैं, हम बता देंगे। ये रुपये तो देने पडे़ंगे। इसे मजाक में मत लेना। पर्ची पढ़ते ही नरेश के पैरों तले की जमीन खिसक गई। वह तुरंत परिवार को साथ लेकर सांपला पुलिस स्टेशन पहुंचा व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नरेश की सुरक्षा के लिए एक पुलिस के जवान की ड्यूटी लगा दी गई है। रंगदारी मांगने वाला गांव का ही एक युवक बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed