फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गलत कमेंट करने वाले प्रदेश भर के 2400 लोग चिह्नित, 12 हजार से अधिक की पड़ताल में खुलासा, कसेगा शिकंजा

गलत कमेंट करने वाले प्रदेश भर के 2400 लोग चिह्नित, 12 हजार से अधिक की पड़ताल में खुलासा, कसेगा शिकंजा

Tue, 02 Apr 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
गलत कमेंट करने वाले प्रदेश भर के 2400 लोग चिह्नित, 12 हजार से अधिक की पड़ताल में खुलासा, कसेगा शिकंजा
गलत कमेंट करने वाले प्रदेश भर के 2400 लोग चिह्नित, 12 हजार से अधिक की पड़ताल में खुलासा, कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं अन्य भद्दे कमेंट और पोस्ट करने वालों को चिह्नित करने का निर्देश डीजीपी ने साइबर सेल को दिया था
रोहतक।
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए है। सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करने वाले प्रदेश भर के 2400 से अधिक लोगों को विभिन्न जिलों की साइबर सेल ने चिह्नित किया है । उक्त लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से लेकर अन्य भद्दे कमेंट किए थे। चिह्नित किए गए लोगों में सबसे अधिक सोनीपत, पानीपत और रोहतक के रहने वाले है। जल्द ही सभी का ब्योरा डीजीपी मुख्यालय भी भेजा जाएगा।
प्रदेश के डीजीपी ने 15 दिन पूर्व ही सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर गलत कमेंट, पोस्ट और वीडियो अपलोड करने वाले लोगों का ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए थे, ताकि चुनाव में माहौल न बिगड़े। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोहतक के अलावा पानीपत, सोनीपत, कैथल फ तेहाबाद, कुरुक्षेत्र, भिवानी, झज्जर बहादुरगढ़, चरखी दादरी के लोगों को चिह्नित किया गया है। पुलिस ने 12 हजार से अधिक लोगों के फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब अकाउंट की पड़ताल की है। इन लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है। उक्त लोगों पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। जो सोशल मीडिया पर गलत कमेंट करते है। साइबर सेल भी विशेष नजर रख रही है। लोगों से गलत कमेंट नहीं करने की भी अपील की है। -जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटी एक्ट के तहत हो सकता है केस दर्ज
वरिष्ठ अधिवक्ता करण सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने संबंधी कमेंट करने पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हो सकता है । जिसमें 3 से लेकर 7 साल तक की कैद भी हो सकती है । साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed