{"_id":"5b33fe3d4f1c1b624d8b87c5","slug":"81530134077-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर कैंटर और कार की टक्कर में बच्चे की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल हाईवे पर कैंटर और कार की टक्कर में बच्चे की मौत, चार घायल
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उल्टी दिशा से आ रहे कैंटर ने कार में मारी टक्कर, डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, चार घायल
- नेशनल हाईवे 10 के रोहद टोल के नजदीक हुआ हादसा, रोहतक से दिल्ली के ओर जा रहे थे कार सवार
- घायलों को पीजीआई में कराया गया भर्ती, कैंटर चालक मौके से फरार
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला। नेशनल हाईवे 10 के रोहद टोल के पास बुधवार शाम को उल्टी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। वहीं आस पास के लोगों ने घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे एक कार रोहतक से दिल्ली की तरफ जा रही थी । कार अभी नेशनल हाईवे 10 के रोहद टोल के पास पहुंची ही थी कि उल्टी दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर से टकरा गई। ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर और कार की टक्कर से हुए धमाके की आवाज सुनकर आप पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देकर घायल को कार से बाहर निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान मौके देखकर कैैंटर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। कार में सवार एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को प्राइवेट वाहन से रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में दो महिला दो बच्चे और एक पुरुष सवार था। सभी लोग दिल्ली की तरफ जा रहे थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर। कार व कैंटर को कब्जे में ले लिया।