फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   धोखाधड़ी की आरोपी महिला को जमानत दिलवाने के नाम पर रिश्वत लेते कोर्ट का रिकार्ड कीपर गिरफ्तार

धोखाधड़ी की आरोपी महिला को जमानत दिलवाने के नाम पर रिश्वत लेते कोर्ट का रिकार्ड कीपर गिरफ्तार

Sat, 14 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी की आरोपी महिला को जमानत दिलवाने के नाम पर रिश्वत लेते कोर्ट का रिकार्ड कीपर गिरफ्तार
धोखाधड़ी की आरोपी महिला को जमानत दिलवाने के नाम पर रिश्वत लेते कोर्ट का रिकॉर्ड कीपर गिरफ्तार
विज्ञापन


- विजिलेंस की टीम ने आरोपी महिला के पति से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
- खुद को मैथ का टीचर बताकर महिला ने किया था 29 लाख रुपये का गबन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
विजिलेंस की टीम ने 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद महिला आरोपी को जमानत दिलवाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते जिला कोर्ट के रिकार्ड कीपर जय भगवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोनीपत के इंडियन कॉलोनी निवासी अश्वनी कुमार ने शुक्रवार सुबह विजिलेंस डीएसपी को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी रीना देवी धोखाधड़ी के एक मामले में सुनारिया जेल में बंद है। वह पत्नी की जमानत करने के मामले में जिला कोर्ट में कार्यरत रिकॉर्ड कीपर जय भगवान से मिला था। उसने जमानत दिलवाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन

अश्वनी का आरोप है कि रिश्वत देने से इनकार करने पर जय भगवान ने जमानत नहीं होने देने की धमकी दी। 19 अप्रैल को कोर्ट में रीना की जमानत पर सुनवाई होनी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस में डीएसपी महेश कुमार के नेतृत्व में गुलाब सिंह तहसीलदार, शशि कपूर प्रवाचक नायब तहसीलदार के साथ टीम गठित की गई। टीम ने अश्वनी को पाउडर लगे नोट देकर जय भगवान के पास भेज दिया। जय भगवान ने अश्वनी को कोर्ट के बाहर बुला लिया। जैसे ही जय भगवान ने रुपये लिये तो टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद उससे रिश्वत के रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को फर्जी शिक्षिका बताकर महिला ने लिया था 29 लाख रुपये का लोन
अश्वनी कुमार की पत्नी रीना सहित छह आरोपियों के खिलाफ 20 सितंबर 2017 को सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी होम लोन देने का काम करती है। रीना नाम की महिला ने कंपनी के एक एजेंट से मिली भगत करके 29 लाख रुपये का लोन लिया था। रीना ने लोन लेने से पहले दस्तावेजों में खुद को सरकारी उच्च विद्यालय गांव आहुलाना में मैथ की टीचर बताया था। आरोप है कि रीना ने कंपनी में जमा किये सारे दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार करवाए थे। लोन जारी होने के बाद जब रीना ने समय पर किश्त जमा नहीं की तो कंपनी की तरफ से जांच की गई। जांच में पता चला कि रीना न तो किसी स्कूल में टीचर है और जो मकान उसने रिकॉर्ड में दिखाया वह भी किसी अन्य का था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed