{"_id":"5a5287ab4f1c1b9b518b58c3","slug":"81515358123-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
Updated Mon, 08 Jan 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
- गांव भालौठ के पास हुए हादसे में मृतक का दोस्त घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तेज रफ्तार से आ रही एक कार की टक्कर लगने से रविवार तड़के बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा सोनीपत-रोहतक रोड पर भालौठ गांव के पास हुआ। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक सोनीपत निवासी रिंकू सुबह अपनी बाइक से दोस्त कपिल के साथ रोहतक आ रहा था। वह शहर के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई करता है। जब रिंकू बाइक लेकर भालौठ गांव के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने सीधा बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों छात्र सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। कपिल घायल अवस्था में पीजीआई में उपचाराधीन है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। देर शाम मृतक के परिजन पीजीआई पहुंचे। वह पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर चले गये। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।